नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक : विजय गोयल

आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन:विजय गोयल

फोनरवा शहरवासियों के लिए मजबूती से लड़ेगी आवारा हिंसक कुत्तों के मामले की लड़ाई-योगेंद्र शर्मा

गोयल घूम-घूम कर RWAS के साथ बैठक करेंगे

सुप्रीम कोर्ट का आदेश – कुत्तों की स्ट्रीट फीडिंग न हो, आक्रामक कुत्तों को बाड़े में बंद किया जाए

देव मणि शुक्ल

नोएडा फोनरवा के आव्हान पर आवारा कुत्तों के काटने की समस्या को लेकर देश भर में तीन साल से आंदोलन चला रहे लोक अभियान के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज नोएडा मीडिया क्लब में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर कुछ डॉग फीडर्स ने हाय-तौबा मचा पूरे देश को बंधक बना लिया है।

फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र गर्म ने बताया कि नोएडा में बढ़ते कुत्तों के मामलेबीके मामले में पूर्व मंत्री विजय गोयल जी जो इस लड़ाई को काफी पहले से लड़ रहे है उनके साथ फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और नोएडा और ग्रेटर नोएडा की लड़ाई लड़े।
पूर्व मंत्री विजय गोयल ने पूरे एनसीआर क्षेत्र, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडगांव, दिल्ली सब जगह आवारा कुत्तों के कारण बहुत समस्याएं हैं। हजारों कुत्ते रोज काट रहे हैं, लोग चुपचाप इंजेक्शन लगवा के चले आते हैं। राज्य सरकारें प्रशासन इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट कन्फ्यूज़ है। दो जज की बेंच कहती है सब कुतों को पकड़ लो। शेल्टर होम में डाल दो।

उन्हीं की 3 जज की बेंच कहती है कुत्तों को छोड़ दो।

गोयल ने कहा देश भर में 12 करोड़ से अधिक कुते हैं। हमारा देश कुत्तों की संख्या में सबसे आगे है। हमारा देश में कुते काटने की संख्या सबसे ज्यादा है हमारे देश में रेबीज के शिकार सबसे ज्यादा है। हमारे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन बिक रही है। बच्चे बुजुर्ग और महिला इनकी सबसे ज्यादा शिकार हैं।

गोयल ने कहा अमेरिका, सिंगापुर, चाइना, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, थाईलैंड आप कहीं पर भी चले जाइये, आपको एक कुत्ता सड़क पर नहीं दिखाई देगा वहाँ सड़कों पर खाना खिलाना अवैध है। पेटा जैसी संस्था जो अमेरिका से चलती है वो भारत में कुत्तों को सड़कों पर रहने की वकालत करती है किंतु अमेरिका में नहीं।

गोयल ने सिलसिलेवार बताया

1. स्टरलाइजेशन और वैक्सीनेशन का काम ईमानदारी से नहीं हो रहा। है। कुतों से संबंधित संस्थाएं ही स्टरलाइजेशन का काम कर रही है और इसमें भारी भ्रष्टाचार है।

2. इसी लिए कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

3. स्टरलाइजेशन और वैक्सीनेशन बनाने वाली जो कंपनियां हैं उनका बहुत बड़ा स्वार्थ है।

गोयल ने कहा अभी सुप्रीम कोर्ट ने दो महत्त्वपूर्ण आदेश दिए हैं। उनका पालन नहीं हो रहा है।

गोयल ने कहा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी को पत्र लिखा है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात ने जो सर्कुलर निकाला है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। इसके कारण न तो आवारा कुतों की समस्या हल होगी और सभी क्षेत्रों के अंदर झगड़े और बढ़ जाएंगे।

गोयल ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने दो आदेश दिए हैं।

1. पहला, आवारा कुतों को अब सार्वजनिक स्थानों पर खाना नहीं डाला जा सकेगा। जिन भी स्थानों पर लोग निवास कर रहे हैं या जहाँ आवाजाही है उन सोसाइटी, अपार्टमेंट्स व सड़कों पर डॉग फीडर्स डॉग फीडिंग नहीं करा सकते, इसके लिए जो स्थानीय निकाय व प्रशासन है वो आबादी से दूर एक निश्चित स्थान बनाएगा। केवल वहीं पर डॉग फीडिंग की जा सकेगी। और यह स्थान केवल स्थानीय प्रशासन तय करेगा, इसमें किसी और की भूमिका नहीं होगी।

2. दूसरा, आदेश सुप्रीम कोर्ट का है कि जो भी काटने वाले कुते हैं आतंकित हैं एग्रेसिव है उन कुत्तों को छोड़ा नहीं जाएगा और उनको हमेशा के लिए बाड़े में बंद किया जाएगा।

गोयल ने कहा उत्तर प्रदेश शासन का जो सर्कुलर है वो इन दोनों सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करता है और इसमें भारी कन्फ्यूजन है और इसके कारण आरडब्ल्यूएस को व नागरिकों को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिलेगी ।

गोयल ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को यह निवेदन किया है कि इस सर्कुलर को तुरंत ठीक किया जाए।

गोयल ने कहा वो सुप्रीम कोर्ट में भी इसके बारे में अपना पक्ष रखेंगे। गोयल ने कहा कि उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है जबकि उनके पशु प्रेम में कोई कमी नहीं है और मैंने न कभी कुतों के बारे में और ना कभी कुता खिलाने वालों के बारे में कभी भी एक अपशब्द भी नहीं कहा है।

हम सब पशु प्रेमी हैं किंतु मानव जीवन बहुत महत्वपूर्ण है कुछ लोग मानव जीवन से ज्यादा। इन आवारा कुतों के काटने को प्राथमिकता दे रहे हैं, यह गलत है।
आज के संवादाता सम्मेलन में फोनरवा संरक्षक त्रिलोक शर्मा, पवन यादव, विजय भाटी, सुशील यादव, अशोक मिश्रा, देवेंद्र चौहान, लाट साहब लोहिया, संजय चौहान, अशोक शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश सिंह,कोशिंदर यादव, भूषण शर्मा व आरडब्ल्यूए से एन पी सिंह, राघवेंद्र दुबे, अनिल खन्ना, संजीव कुमार आदि अध्यक्ष महासचिव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

    Continue reading
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच