दुष्कर्म की घटना को लेकर इलाके में तनाव, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

अनूप जोशी

बाराबनी। बाराबनी थाना के चिंचुरिया गांव में गुरुवार रात एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में तनाव फैल गयी। उस इलाके में काफी समय से मेला चल रहा था। मेले में आये थे कई दुकानदार व व्यवसायी, आरोप पीड़िता का घर मेला परिसर के पास ही था। गुरुवार रात को जब नाबालिग घर परिसर में बाथरूम के लिए गयी, तो मेला आये व्यवसायी दीवार फांद कर घर में घुस गये। लड़की को उठा ले गये। सूत्रों के अनुसार नाबालिक पास में ही बेहोशी की हालत में मिली थी। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने कई लोगों को पकड़ लिया और पकड़े गए दो लोगों की उत्तेजित भीड़ ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन 5 लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी बीरभूम के रहने वाले हैं। इस संबंध में बाराबनी थाना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी गयी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इप्सिता दत्ता ने कहा कि इस घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जाँच पड़ताल चल रहा है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि बाउरी समाज के नेता सुमंत बाउरी ने कहा कि घटना दुष्कर्म का मामला है। हालांकि, गिरफ्तार 5 लोगों को आज आसनसोल कोर्ट भेज दिया गया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा