टेंपो चालक से लूट मामले का 24 घंटे में पटाक्षेप, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

 क्यू आर स्कैनर के जरिए 55 हजार रुपए ट्रांसफर

मोतिहारी । मोतिहारी पुलिस ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 मार्च की शाम 5:30 बजे की है। छपवा चौक सुगौली से तीन युवकों ने नसीम अख्तर का सीएनजी टेंपो फुलवरिया जाने के लिए बुक किया।परसौना मठिया स्थित ब्रह्म स्थान के पास पहुंचने पर आरोपियों ने चालक से 5000 रुपए की मांग की। इसके बाद उन्होंने चालक के मोबाइल से क्यू आर स्कैनर के जरिए 55,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फोन भी छीन लिया और फरार हो गए।अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि टेंपो चालक की शिकायत पर संग्रामपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत एसआईटी टीम बनाकर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में कोटवा थाना के जसौली पट्टी निवासी आलोक कुमार (मास्टरमाइंड), अमित कुमार और बबलू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी जारी है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक कनेक्शन और किसी बड़े गिरोह से संबंध की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश