कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उद्धव ठाकरे के बीच टेलीफोन पर बात हुई

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से करीब 15 मिनट से ज्यादा फोन पर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी बुधवार को उद्धव ठाकरे से बातचीत हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे से उनकी सेहत का हालचाल जाना।

राजधानी दिल्ली में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद संजय राउत ने यह भी कहा कि गोवा और उत्तराखंड में पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार कर रही है। वहीं यूपी में शामिल होने को लेकर संजय राउत ने कहा कि इसका फैसला पार्टी प्रमुख ठाकरे करेंगे।

फिलहाल सोनिया गांधी से ठाकरे की बातचीत के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि यूपीए में शामिल होने को लेकर शिवसेना के नेता ने उनसे बातचीत की है। इससे पहले मंगलवार को अन्य विपक्षी दल के नेताओं के साथ शिवसेना सांसद संजय राउत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने विपक्षी दलों के एकजुट होने की बात कही थी। हालांकि सोनिया गांधी और ठाकरे के बीच बातचीत को लेकर कांग्रेस और शिवसेना दोनों ही पार्टियों की ओर से अब तक इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी थीं। ठाकरे ने ट्वीट कर कहा था, सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की कामना करता हूं।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?