आरोपी सिकंदर के लिए तेजस्वी यादव के आप्त सचिव कमरा कराया बुक : विजय सिन्हा

अभिजित पांडेय

पटना । बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नीट पेपर लीक मामले में खुलासा करते हुए बताया कि नीट पेपर लीक मामले के आरोपी सिकंदर के लिए तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम यादव ने ही पटना में गेस्ट हाउस बुक कराया था। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम यादव और आरोपी सिकंदर का आपस में संबंध है।

विजय सिन्हा ने कहा कि एनएचएआई के गेस्ट हाउस के मामले को लेकर मैने पदाधिकारियों से साथ बैठक की है। 1 मई को तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम यादव के मोबाइल से रात 9 बज कर 7 मिनट को एनएचएआई के ऑफिस एक्सक्यूटिव प्रदीप कुमार के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर कमरा बुक कराने को कहा। उस दिन प्रदीप कुमार ने संज्ञान नहीं किया तो 4 को फिर मोबाइल से बुकिंग के लिए कहा गया। 4 मई को प्रीतम यादव ने 3 बार कॉल किया।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजय सिन्हा एनएचएआई के ही हाउस को बुक कराने के लिए प्रीतम कुमार के द्वारा किए गए कॉल डिटेल को दिखाया। विजय सिन्हा ने कहा कि प्रीतम कुमार तेजस्वी के पीएस हैं इस लिए बुकिंग में मंत्री शब्द का इस्तेमाल किया। बिना आवंटन लेटर के लोग एनएचएआई के गेस्ट हाउस में रुक रहे थे।

विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव यह स्पष्ट करें आज भी प्रीतम उनके आप्त सचिव है ,और सिकंदर यादवेंदु से क्या संबंध है। सिकंदर यादवेंदू लालू यादव जब रांची जेल में बंद थे तो रांची में सारा इसी का था। सिकंदर यादवेंदू को दानापुर का प्रभार किसने दिया ?

विजय सिन्हा ने कहा कि सिकंदर की पहुंच तेजस्वी के घर से लेकर बाहर तक थी। इस मामले में तेजस्वी यादव जवाब दें। पथ निर्माण विभाग के तीन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार ध्रमकांत, उमेेश राय पर कार्रवाई की गई। इनकी लापरवाही और तथ्य को छुपाने को लेकर सस्पेंड किया गया है।

पिछले एक साल में विभाग से जुड़े सभी गेस्ट हाउस में रहने वाले की पूरी जानकारी ली जाएगी। प्रीतम कुमार और अन्य लोग जिनका नाम आ रहा है इसकी जांच हो। बिहार को कलंकित करने वाले राजद से जुड़े मानसिकता के लोग हैं।

बिहार को जाएगी बदनाम करने और मुझे घेरा में लाने का प्रयास किया गया। प्रीतम कुमार और सिकंदर संबंधी है इसकी भी जांच कराई जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    • By TN15
    • March 14, 2026
    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

    • By TN15
    • March 14, 2026
    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

    किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया

    • By TN15
    • March 14, 2026
    किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन