राजद नेताओं के साथ कल बड़ी बैठक करेंगे तेजस्वी यादव

-सदस्यता अभियान की समीक्षा
-आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

 पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में बड़ी बैठक बुलाई है। तेजस्वी ने राजद के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए विस्तारित बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिलाध्यक्षों, जिला प्रधान महासचिवों, विधायकों, पिछले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार रहे नेताओं, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों और प्रदेश कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। बैठक में उनसे पूछा जाएगा कि पिछले तीन महीने में उन्होंने बूथ स्तर पर राजद के कितने सदस्य बनाए हैं। राजद ने पहले चरण में हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें से दो सदस्य सक्रिय होने चाहिए। राज्य में करीब 80 हजार बूथ हैं, और इस बैठक में यह समीक्षा की जाएगी कि तीन महीने में 40 लाख सदस्य बनाए गए या नहीं। मालूम हो कि राजद का सदस्यता अभियान 19 सितंबर से शुरू हुआ था। लालू यादव से दिल्ली से तो तेजस्वी यादव ने पटना इसकी सदस्यता शुरुआत की थी। इस बार राजद ने पहली बार बूथ स्तर के संगठन को सक्रिय बनाने के लिए विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक अपने क्षेत्र के हर बूथ पर 50 सदस्य बना रहे हैं, और 25 मेंबर पर एक सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी तय की गई है। सदस्यता अभियान को टिकट की पात्रता से जोड़ने से निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलना और उन्हें पार्टी से जोड़ना अब अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, पार्टी फंड बढ़ाने के लिए प्रत्येक सदस्य से 10 रुपए की सदस्यता शुल्क तय की गई है। बीते दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बीपीएससी परीक्षा में व्यापक कदाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करते हुए 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं बीपीएससी पीटी की पुनर्परीक्षा कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’