जनादेश लेकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तेजस्वी : विजय सिन्हा

भवेश कुमार

पटना। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जनादेश लेकर वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी यादव हर दिन मुख्यमंत्री बनने का प्रयास कर रहे हैं। चोर दरवाजा से घुसने का प्रयास करते हैं। कभी पकड़ा जाते हैं तो कभी बाहर ठेल दिए जाते हैं।

जनादेश लेकर वह कभी सीएम नहीं बनेंगे।वहीं तेजस्वी यादव की पार्टी द्वारा फिर से बीमा भारती को टिकट देने की चर्चा के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि वो क्या करेंगे? यह उनका अधिकार क्षेत्र है।

चुनाव एनडीए के पक्ष में गया है। इस लोकसभा चुनाव में मात्र 19 सीट पर ही राजद को बढ़त मिली है। आने वाले दिन में और बेहतर परिणाम हैं। जनता विकास चाहती है। जंगलराज और माफियाराज नहीं चाहती है।

जनता दल यूनाईटेड के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। जो वोट देता है उसकी प्राथमिकता पहली रहती है। जो वोट नहीं भी देता उसके लिए भी एनडीए सरकार काम करती है।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा लोगों को समझना चाहिए कि जाति की जमींदारी, परिवार की जमींदारी से वह कब आजाद होंगे। वह बंधुआ मजदूर की तरह कब तक गुलाम बनकर रहेंगे। एक व्यक्ति जो सजायाफ्ता है। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहा है। उस व्यक्ति का बंधुआ मजदूर बनकर लोग कब तक रहेंगे। इस सवाल पूरा देश पूछ रहा है।

सीएम नीतीश द्वारा चंदन का टीका लगाने के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा है कि सभी लोग चंदन लगाएं। अपनी संस्कृति और संस्कार का सम्मान करें। शास्त्रों और धर्मग्रन्थों में इसका उल्लेख है। चंदन हमारा संस्कार और संस्कृति है। मां भारती के संतान को इसका सम्मान करना चाहिए।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत