एनडीए के गढ़ में सेंध लगाने खगड़िया पहुंचे तेजस्वी

 बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा:हमको नहीं है जानकारी

 खगड़िया। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खगड़िया पहुंचे. अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने यहां सीधा संवाद किया. बुधवार की शाम हीं तेजस्वी यादव खगड़िया पहुंच गए थे।इसको लेकर हज़ारों कार्यकर्ता शाम से खगड़िया पहुंचने लगे थे।
खगड़िया अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार में किसी भी सूरत में अपनी सरकार बने इसको लेकर हमलोग गांव गांव जाकर 17 महीने की हमारी सरकार के द्वारा किये गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने में हमने 5 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है।अगर हमारी सरकार बनेगी तो रोजगार का तांता लगेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोगों को तो पता है परबत्ता की सीट किस प्रकार हमसे बेईमानी कर ली गई।लेकिन इस बार खगड़िया की चारों सीट पर हमारा कब्जा होगा।तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने देखा न किस प्रकार राहुल गांधी को रेलवे स्टेशन पर रोका गया।केंद्र सरकार शुद्ध रूप से गुंडा गर्दी कर रही है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार काटा जा रहा है के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा इसकी जानकारी हमको नहीं है।
आज के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम जो कोशी कॉलेज के परिसर में आयोजित है ।उस कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया है।साथ ही राजद के पंचायत स्तर से लेकर जिलास्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र जारी किया गया। बिना पहचान पत्र के कार्यक्रम में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया देखा गया।
कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब अली केसर,अलौली के वर्तमान विधायक रामवृक्ष सदा,खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ,सहित कई नेताओं की मौजूदगी कार्यक्रम में देखी गई।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!