नीतीश कुमार के नाम पर भ्रम फैला रहे तेजस्वी : चिराग

अभिजीत पाण्डेय

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव के बयान के बाद चिराग पासवान ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन में एकता कहां है?

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साथ ना होने के बावजूद भी तेजस्वी यादव राजनीतिक लाभ के लिए हमारे मुख्यमंत्री का नाम ले रहे हैं। नीतीश कुमार के नाम पर तेजस्वी भ्रम फैला रहे हैं। तेजस्वी यादव जागरूक जनता को बहला-फुसला नहीं सकते। वो जमाना जा चुका है , जब लोगों को बहला-फुसला कर वोट ले लिया जाता था।

आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान दर्शाता है कि वे हमारे मुख्यमंत्री के बिना कितने असमर्थ और कमजोर हैं। चुनाव नहीं जीत सकते हैं। जनता जानती है कि हमलोग का एनडीए गठबंधन कितना मजबूत है।

चिराग पासवान ने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव नजदीक होने के बावजूद ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल अभी तक साथ नहीं दिखे हैं, जबकि बीते दिनों पीएम मोदी की रैली से हमारे गठबंधन की एकजुटता प्रदर्शित हुई थी। गांधी परिवार को बिहार की कोई चिंता नहीं है। उनके नेता एक साथ किसी बड़े मंच पर नजर नहीं आए। इंडी गठबंधन में एकता कहां है? वहीं, हमलोग की एकता ही हमारी ताकत है।और इंडी गठबंधन का बिखराव ही ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रहा है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा