आरजेडी एमएलए भाई वीरेंद्र के बचाव में उतरे तेजस्वी

 पटना। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी सदन में माहौल हंगामेदार बनी रही। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले से ही विपक्ष के नेता स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे थे। स्मार्ट मीटर और आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा के बीच विधानसभा में राजद ने सीटिंग व्यवस्था का भी विरोध किया। विरोध के दौरान राजद के नेता भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट के पास पहुंच गए। भाई वीरेंद्र के मुख्यमंत्री की सीट के पास पहुंचने का सत्ता पक्ष के नेताओं ने भारी विरोध किया और अनुशासनहीनता का आरोप लगा कर विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।
इधर मामले में भाई वीरेंद्र ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की सीट पर बैठे नहीं थे बल्कि वहां जा कर वह प्रतीकात्मक विरोध कर रहे थे और सरकार को संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि विधानसभा संचालन नियमावली के तहत होता है इसलिए इसकी अनदेखी न की जाये। राजद नेताओं ने कहा कि राजद के टिकट पर विधायक बने और अभी वे सत्ता पक्ष के साथ जा कर बैठ रहे हैं तो अध्यक्ष उनके ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। अब मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाई वीरेंद्र का बचाव किया है और उन्होंने कहा कि विरोध करना सबका अधिकार होता है।
भाई वीरेंद्र ने कोई अनुशासनहीनता नहीं की बल्कि उन्होंने विरोध दर्ज करवाया है। हमारे तीन विधायक के बैठने की व्यवस्था सत्ता पक्ष के साथ की गई है जबकि हमने विधानसभा अध्यक्ष को बैठने की व्यवस्था के लिए लिख कर दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि पक्ष विपक्ष सभी के विधायकों के बैठने के लिए सीट आवंटित की जाती है फिर भी कोई अपने सीट के अलावे इधर उधर कैसे बैठ सकते है। हमने सरकार का आंख खोलने के लिए सिर्फ सचेत किया है कि सदन कायदे से ही चलेगा।
मामले में हमने विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात की और उनसे कहा कि आप सदन के गार्जियन हैं, हमें आपके ऊपर भरोसा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों ने बैठने के लिए पत्र दिया था तो हमने सीट आवंटित कर दी। बैठने की व्यवस्था के लिए पार्टी तय करती है कि कौन कहां बैठेगा, हमने तीनों की सदस्यता रद्द करने के लिए भी पत्र दिया है फिर भी उनके ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। और जब तक कार्रवाई नहीं की जा रही है तब तक उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठना चाहिए।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी