चंपारण: जोनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण को मिला तीसरा स्थान

 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में के लिए किया क्वालीफाई

मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जूनियर कबड्डी टीम ने मधुबनी में 26 नवम्बर को आयोजित जोनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जोनल प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण, प. चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी की टीमें भाग ली थीं। जिसमें पूर्वी चंपारण ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बिहार राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 50 वीं गोल्डेन जुबली जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता जो जमालपुर में दो से चार दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। उसके लिए क्वालीफाई कर लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने पर चंपारण में हर्ष का माहौल है। टीम के वापस आने पर बुधवार को स्थानीय खेल भवन में अमन , राजा, नितेश, अब्दुल्ला, शिवम, प्रशांत, विपुल, तौफीक, सरफराज, रिशु, दिलीप, पवन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत सह अभिनंदन मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
मौके पर प्रो . डॉ.कर्मात्मा पाण्डेय, पं.चंद्रकिशोर मिश्र, मो.मुबाशिर, रमेश कुमार, पूर्वी चंपारण कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव भानू प्रकाश, धर्मवीर प्रसाद, मुन्ना गिरी, अरुण सर, पवन टिंकू जी, डॉ. चंदन जयसवाल, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अमित कश्यप, रश्मि कुमारी, कोमल कुमारी, अंतिमा कुमारी,सिद्धार्थ वर्मा,बेनजीर खान इत्यादि मौजूद थे और खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!