बयानवीर शहजादे’ और ‘अहंकारी’ से नवाजे गये तेजस्वी

राम नरेश
पटना । बिहार की राजनीति में अभी तक तेजस्वी यादव मोदी सरकार को कम सीटें मिलने पर कोस रहे थे। लेकिन अब उन पर दो तरफा हमला किया गया है। एक तरफ से पप्पू यादव तो दूसरी तरफ विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को घेर लिया।
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट ने नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवराज के अंदर अगर अहंकार नहीं होता तो इंडिया गठबंधन प्रदेश की 40 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज करती। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बिहार में यूपी और महाराष्ट्र की तरह चुनाव क्यों नहीं लड़ा गया।
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सशक्त, स्थिर और विकास के लिए प्रतिबद्ध एनडीए सरकार बनने जा रही है। दूसरी ओर राजद के नौजवान शहजादे को भी सांप सूंघ गया है। इन्होंने सोचा था कि लोकतंत्र, संविधान और ईवीएम से जुड़ी झूठी और भ्रामक बयानबाजी कर ये अपनी राजनीति की फसल काट लेंगे। लेकिन, बिहार की जागरूक जनता ने इस ‘बयानवीर शहजादे’ को लोकतंत्र के अखाड़े में पटक कर बेजार कर दिया है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और राजद के नेताओं में यदि थोड़ी भी नैतिक मर्यादा बची है तो अपने अराजकता फैलाने वाले बयानों तथा अलोकतांत्रिक व्यवहार के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। यदि इन्होंने हर कीमत पर कुर्सी पाने की अपनी सीरत नहीं बदली तो इनके राजनीतिक हालत की सूरत नहीं बदलने वाली है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी