तेज प्रताप यादव की जान को खतरा ? केंद्रीय गृह मंत्री व बिहार DGP को पत्र लिखकर मांगी Y कैटेगरी सुरक्षा

तेज प्रताप यादव इस समय बिहार के हसनपुर से RJD विधायक हैं और पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व बिहार DGP को पत्र लिखकर वाई कैटेगरी सुरक्षा की मांग की है। साथ ही तेज प्रताप ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। बता दें कि, बीते दिनों तेज प्रताप के सरकारी आवास पर कुछ लोगों ने जबरन घुसकर हंगामा किया था।
केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र: तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि, मैं पटना स्थित अपने सरकारी आवास में रहता हूं। जहां रोजाना हजारों लोगों से मुलाकात होती है और समय-समय पर नक्सली क्षेत्रों में भी जन सुनवाई के लिए जाता हूं। वहीं, बीते दिनों सरकारी आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी। अतः मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार को आदेशित किया जाए। बिहार DGP को भी किया सूचित: तेज प्रताप यादव ने बिहार पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से भी उपरोक्त बातों को संदर्भित करते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। जिसमें उन्होंने बताया कि मैं बिहार राज्य का कैबिनेट मंत्री भी रह चुका हूं, साथ ही मेरे सरकारी आवास पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
तेज प्रताप ने लगाए आरोप: सरकारी आवास पर हमले व जान से मारने की धमकी के बाद तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में आए दिन अपराध का स्तर बढ़ रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर उन्हें सुरक्षा नहीं दी जा रही है और हत्या कराने की साजिश रची जा रही है। यदि उन्हें कुछ भी होता है उसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
क्या है पूरा मामला: दरअसल, बीते रविवार की शाम को कुछ असामाजिक तत्वों ने तेजप्रताप के पटना स्थित सरकारी आवास पर जबरन दाखिल होने के बाद समर्थकों के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा हंगामा कर रहे लोगों ने तेज प्रताप के सहयोगी और युवा राजद उपाध्यक्ष सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, हंगामे के बाद सृजन स्वराज ने घटना की शिकायत पटना के सचिवालय थाने में दर्ज कराई थी और सुरक्षा की मांग की थी।

Related Posts

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

Continue reading
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

Rebel TMC MPs To Support NDA : तृणमूल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर