पैर तोड़ने और आंख फोड़ने के बाद किशोर की नृशंस हत्या

 किशोर की नृशंस हत्या बाद सिहर गया शहर

 इश्क में गयी किशोर की जान

 

 राजगीर। शहर के एक कंप्यूटर कोचिंग के किशोर छात्र की नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।हत्यारों द्वारा मृतक के दोनों पैर को तोड़ दिया गया है और दोनों आंखें भी फोड़ दी गयी है। किशोर की हत्या घाठी ( गला दबाकर) देकर की गयी है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को सिलाव नगर पंचायत के विश्वकर्मा टोला से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बथानी निवासी प्रेमचंद्र चौरसिया के पुत्र गौरव कुमार (16 वर्ष) के रुप में की गयी है। सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

इधर मृतक के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चन्द्रभानु ने बताया कि इस अपहरण एवं हत्याकांड में शामिल सभी चार अपराधियों को राजगीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कांड में तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरूद्ध किया गया है। हत्याकांड के सभी आरोपित खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरी सराय निवासी हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी अभियुक्तों के खिलाफ चार सीट न्यायालय को समर्पित कर दिया जायेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गौरव कुमार के अपहरण और 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की प्राथमिकी 23 मार्च को दर्ज करायी गयी थी। फिरौती नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी थी। जिस मोबाइल से फिरौती की मांग की गयी थी। वह मोबाइल मृतक के दोस्त का था। पुलिस द्वारा उस मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकालने के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी अपराधियों को उसके गांव बौरी सराय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुभम और अन्य किशोरों से पूछताछ करने पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गयी है।

उन्होंने बताया कि बौरी सराय निवासी रुपेश कुमार चौरसिया के पुत्र शुभम कुमार द्वारा दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के बहन की गोतनी की बेटी से उसका इश्क चल रहा था। गौरव का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार यह हत्याकांड सुनियोजित है। शुभम कुमार घटना के करीब 15 दिन पहले सिलाव के विश्वकर्मा टोला में किराये पर एक कमरा लिया था। उसने मीट चावल की पार्टी में शामिल होने के बहाने गौरव को बुलाया और उसकी बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ में शुभम और अन्य ने गौरव कुमार को हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। शुभम एवं अन्य के निशानदेही पर गौरव कुमार के शव को सिलाव के विश्वकर्मा टोला से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शुभम को यह नागवार लगता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के दूसरे दिन ही सिलाव के विश्वकर्मा टोला से अपहृत किशोर का शव बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अपहरण और फिरौती का है आरोप

मृतक के पिता प्रेमचन्द्र चौरसिया, पिता रामरूप चौरसिया, साकिन बथानी, थाना नीमचक बथानी, जिला-गया द्वारा राजगीर थाना में शनिवार ( 23 मार्च) को दो अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वादी द्वारा प्राथमिकी में दो अपराधियों पर गौरव कुमार को अपहरण कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है। गौरव राजगीर शहर के एक कंप्यूटर कोचिंग में कंप्यूटर की पढ़ाई करता था। हर दिन की तरह 22 मार्च को भी वह घर से बाइक लेकर कोचिंग के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई अतापता नहीं चला। तब 23 मार्च को राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी