टीम वर्क का परिणाम है बेहतर परीक्षाफल : प्राचार्य

अनुराधा और भारती प्रदीप अव्वल 

समस्तीपुर पूसा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा क्लास दसवीं और बारहवीं के घोषित परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय का परचम एक बार फिर लहराया है।
नवोदय विद्यालय के क्लास 10 और 12 के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए है। क्लास 12 में अनुराधा कुमारी 92.2 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान जबकि काजल कुमारी और मोनिका राज ने 90 % के साथ द्वितीय और रौशनी रानी ने 89 % के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्लास दसवीं में भारती प्रदीप ने 95.2, रौशन कुमार 94.4 तथा जैफी जावेद ने 94.2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वीतीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।वर्ग दशम एवं द्वादश के टॉपर अनुराधा और भारती प्रदीप ने अपनी सफलता के लिए सभी शिक्षकों को इसका श्रेय दिया। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य टीएन शर्मा ने विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता टीम वर्क का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली शत प्रतिशत परिणाम के अपने 15 साल के परंपरा को इस साल भी कायम रखते हुए यह उपलब्धि हासिल किया है। विदित हो कि इस वर्ष क्लास दसवीं में 83 एवं बारहवीं 66 छात्रों ने इस विद्यालय से परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और परिणाम शत प्रतिशत रहा।

इधर डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित कैंपस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बेहतर परिणाम देते हुए दसवीं वर्ग में मोकराम परवेज 90.02 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, आदित्य कुमार तिवारी 89.08 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय एवं 88.04 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर अविनाश राज रहा।

वहीं बारहवीं वर्ग में धर्मेश प्रखर 88.08 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, कुंदन कुमार 84.04 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर एवं तृतीय स्थान पर 80.02 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन की है। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार एवं शिक्षकों सहित वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार ने सभी सफल छात्र छात्राओं की बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दिया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा