सलाम नमस्ते में टीच टू चेंज अभियान का आयोजन

देव मणि शुक्ल

नोएडा आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में टीच टू चेंज अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरणादायक व्यक्तियों के साथ चर्चा की जाएगी। इस विशेष कार्यक्रम में ऐसे कम्युनिटी एंबेसडर को मंच प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपने विचारों और प्रयासों से समाज में बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वहीं आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अभियान समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है। यह पहल युवाओं और आम नागरिकों को न केवल प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें अपने-अपने स्तर पर बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। हमें खुशी है कि हमारा संस्थान और सामुदायिक रेडियो इस सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत मंच प्रदान कर रहे हैं।

आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि हम इस अभियानों के माध्यम से समाज में ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक सोच का संचार कर सकते हैं। सलाम नमस्ते हमेशा से ही समाज को जोड़ने और बदलाव की प्रेरणा देने का कार्य करता आया है। मुझे आशा है कि हमारे कम्युनिटी एंबेसडर अपने विचारों और कार्यों से न सिर्फ लोगों को प्रेरित करेंगे बल्कि एक बेहतर कल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सलाम नमस्ते का स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से टीच टू चेंज अभियान का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान इन कम्युनिटी एंबेसडर की अनूठी और परिवर्तनकारी सोच को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उनके अनुभव और पहल से अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक रूप से सकारात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है। हम सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते के माध्यम से सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे इस अभियान से जुड़कर परिवर्तन की इस यात्रा में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला