बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान!

बांग्लादेश में मंगलवार को ऐतिहासिक बदलाव के साथ तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। अब बांग्लादेश की कमान बांग्लादेश नेशनल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान संभालेंगे। वह देश के 11वें प्रधानमंत्री बने हैं। आम चुनावों में बंपर जीत के साथ ही वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस की जगह इस पद को संभालेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे हुआ. उनको राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई। तारिक के साथ नई सरकार के मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई. इनमें डॉ खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री),  सलाहुद्दीन अहमद (गृहमंत्री), डॉ अमीर खसरू महमूद (वित्त और प्लानिंग मंत्री), शमा ओबैद (विदेश राज्य मंत्री) पद संभालेंगे।

इस शपथ ग्रहण में दुनिया के अलग-अलग देशों के न्यौता भेजा गया. भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। इनके अलावा मलेशिया के पीएम, पाकिस्तान, मालदीव, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे. साथ ही चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई को भी समारोह का आमंत्रण भेजा गया।

 

 

कैबिनेट मंत्रियों में कौन-कौन शामिल

 

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।

 

राज्य मंत्रियों में कौन-कौन शामिल

 

एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खय्याम।  .

 

तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना

 

बीएनपी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह 11:30 पर संसदीय दल की बैठक बुलाई थी. इसमें औपचारिकता पूरी करते हुए तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना गया। इसके अलावा तारिक रहमान ने विपक्षी दल के नेताओं जिनमें जमात ए इस्लामी चीफ शफीकुर रहमान और नेशनल सिटीजन पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम से मुलाकात की।

 

बड़े मार्जिन से जीत के साथ सत्ता संभालेगी बीएनपी

 

हाल ही में हुए चुनाव में बीएनपी ने बड़े मार्जिन से चुनाव जीता है। बीएनपी को यहां 297 सीटों में 209 सीटें मिली हैं, तो जमात-ए-इस्लामी सिर्फ 68 सीटों पर सिमट कर रह गई है। इस चुनाव में शेख हसीना की आवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी. चुनाव 12 फरवरी को हुआ था। इनके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय से चार उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। इनमें 2 हिंदू बीएनपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं. बता दें, बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा और छात्र आंदोलन के चलते शेख हसीना को पद से हटा दिया गया था. तब से बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के हालात बने हुए थे. लेकिन अब नई सरकार के गठन के साथ देश फिर लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सुचारू रूप से चलता नजर आएगा।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’