तमिलनाडु : धर्मपुरी में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

चेन्नई| कन्नूर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 07390) शुक्रवार की तड़के तमिलनाडु में सेलम के पास धर्मपुरी में पटरी से उतर गई। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बयान में कहा गया है कि ट्रेन में 2,350 यात्री सवार थे और थोपपुर और सिवाड़ी (घाट खंड) के बीच शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

केरल के कन्नूर से शाम 6.05 बजे रवाना हुई ट्रेन गुरुवार को बेंगलुरु के यशवंतपुर की ओर जा रही थी जब यह हादसा हुआ।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने कहा कि अचानक बोल्डर गिरने से बीआई, बी2 (एसी थ्री टियर), एस6, एस7, एस8, एस9 और एस1ओ स्लीपर कोच पटरी से उतर गए।

हेगड़े ने कहा कि यात्रियों के साथ अप्रभावित डिब्बों से थोपपुर और आगे सेलम की ओर यात्रा जारी रही। उन यात्रियों के लिए पंद्रह बसों की व्यवस्था की गई जो बेंगलुरु की यात्रा करना चाहते थे।

दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और चिकित्सा उपकरण वैन के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बेंगलुरु और सलेम से मौके पर पहुंचे।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेन सेवाओं को डायवर्ट किया गया है।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!