लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने NDA सरकार पर बड़ा हमला बोला। इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा भी उठाया है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में एक स्वतंत्रता सेनानी हैं उनके नाम पर यूनिवर्सिटी बनी मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी. इन्होंने कोई सरकारी यूनिवर्सिटी नहीं बनाई अगर कोई प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई तो उसको हथौड़ा लेकर तोड़ने के लिए तयारी कर रहें ये लोग, नफरत की राजनीति कहां लेकर पहुंचा देगी।
बड़े पैमाने पर बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं- अखिलेश यादव
सपा सांसद ने कहा माध्यमिक स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है, बड़े पैमाने पर बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। जिन बच्चों ने नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर जान दिया है हमें उम्मीद है कि सरकार उनके परिवार को एक करोड़ की मांग को मानेगी।
इस दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि युवाओं और नौजवानों ने जो भी मांगें रखी हैं, सरकार उन सभी मांगों को मान लेगी। सरकार ने यह भी मान लिया होगा कि कोई भी पार्टी, जो मजाक के तौर पर शुरू होती है, वह एक बड़ी पार्टी बन सकती है। जो चीज मज़ाक के तौर पर शुरू हुई थी, वह इतनी गंभीर हो गई कि हमारी सरकार इतनी लोकतांत्रिक हो गई कि उन्हें धरने पर बैठने की इजाजत दे दी।
जब सरकार घबराती है और डरती है तो वह मांगें मान लेती है- अखिलेश यादव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमने ऐसा समय भी देखा है जब लोगों को धरने पर बैठने की इजाजत नहीं मिलती थी। सालों तक लोग धरने पर बैठे रहे, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई। दिल्ली को किसानों ने घेर लिया था, सरकार को लगा कि चुनाव आने वाले हैं और फिर उसने तीनों काले कानून वापस ले लिए. जब सरकार घबरा जाती है और डर जाती है तो वह मांगें मान लेती है।

