केजरीवाल को भारी पड़ने वाला है स्वाति मालीवाल प्रकरण!

चरण सिंह

 

स्वाति मालीवाल प्रकरण को भले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गंभीरता से न ले रहे हों पर यह मामला न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि इंडिया गठबंधन के लिए भी भारी पड़ने जा रहा है। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने जिस तरह से केजरीवाल के आवास उनके निजी सचिव विभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया  हैं, उससे अरविंद केजरीवाल भी आरोपों के घेरे में आ रहे हैं। मालीवाल का कहना है कि जिस समय उनके साथ मारपीट की गई उस समय केजरीवाल भी अपने आवास पर थे।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब अपने ही आवास पर अपनी ही सांसद का बचाव केजरीवाल नहीं कर सकते हैं तो फिर दूसरी महिलाओं को क्या सुरक्षा दे सकते हैं ? मारपीट करने वाला भी उनका खुद का निजी सचिव फरार है। केजरीवाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने से अलग क्यों नहीं किया ? क्यों नहीं पुलिस को बुलाकर अपने घर से उनको गिरफ्तार कराया ? केजरीवाल तो उल्टे अपने निजी सचिव को साथ लिये घूम रहे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट विभव कुमार केजरीवाल के साथ देखे गये। मतलब दूसरे दलों से अलग हटकर काम करने का दंभ भरने वाले केजरीवाल स्वाति प्रकरण में स्पष्ट संदेश देने में नाकामयाब रहे हैं। केजरीवाल की चुप्पी मामले को और गंभीर बना रही है।
दरअसल स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल की बहुत करीबी रही हैं। किसी समय वह जन समस्याओं के मामले में केजरीवाल की सलाहकार थीं। उसके बाद केजरीवाल ने उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष बना दिया। यह अरविंद केजरीवाल से मालीवाल की करीबी ही थी कि उन्हें राज्यसभा भेजा गया। अब जब केजरीवाल जेल में थे तो स्वाति मालीवाल विदेश में थीं। अब जब जेल से बाहर आये तो वह केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचीं थीं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिर वहां पर ऐसा क्या हुआ कि स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी कर दी। वैसे भी मुख्यमंत्री का सचिव इतना दुस्साहस नहीं कर सकता कि वह एक सांसद के साथ मारपीट और बदसलूकी कर दे। इसका मतलब स्वाति मालीवाल प्रकरण के पीछे कोई तो है ? तो फिर कौन है जिसने स्वाति मालीवाल पर हमला कराया है।
स्वाति मालीवाल प्रकरण का एक पहलू यह भी है कि स्वाति मालीवाल ने आप के नेता रहे नवीन जयहिंद के साथ शादी की थी और आज की तारीख में नवीन जयहिंद स्वाति मालीवाल नवीन जयहिंद को तलाक देकर अकेली रह रही हैं, जबकि अक्सर देखा जाता है कि औरतें तलाक लेकर अपनी दूसरी शादी कर लेते हैं। बात बात पर मालीवाल के खिलाफ आग उगलने वाले नवीन जयहिंद अचानक एक दूसरे के खिलाफ आ गये।

  • Related Posts

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    डॉ. नीरज कृष्ण हर साल दशहरे पर हम…

    Continue reading
    समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    रिजीम चेंज प्रकृति का नियम, आंदोलन से इतनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’