स्वराज इंडिया का रेहड़ी पटरी मोर्चा परसो लाल किला चौक पर करेगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

लाइसेंस होने के बावजूद भागीरथ पैलेस मार्केट, लाल किला, लाजपत राय मार्केट, साइकिल मार्केट इत्यादि के रेहड़ी पटरी कई महीनों से बंद होने का लगाया है आरोप, स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा-कानून के तहत बिना विकल्प दिए किसी रेहड़ी पटरी को नहीं हटाया जा सकता

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। लाल किला इलाके से रेहड़ी पटड़ी वालो को उजाड़ दिया गया है जिसकी वजह से हज़ारो लोग बेरोज़गार हो गए है और उनका और उनके परिवार का जीवन एक बड़ी मुश्किल का सामना कर रहा है।
स्वराज इंडिया के रेहड़ी पटरी मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यहा पर काफी लोगों की शिकायत है कि उनके पास लाइसेंस हिने के बावजूद उनकी रेहड़ी पटरी कई महीनों से बंद है और वह पूरी तरह से बेरोज़गार हो चुके है। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि स्वराज इंडिया जल्द से जल्द वापस दोबारा इन लोगों की रेहड़ी पटरी लगवाने के लिए संघर्ष करेगी।
चांदनी चौक के भागीरथ प्लेस मार्केट, लाल किला, लाजपत राय मार्केट, साइकिल मार्केट इत्यादि के रेहड़ी पटरी कई महीनों से बंद है, दिल्ली सरकार और एमसीडी ने मिल कर मज़दूरों की रोज़ी रोटी छीनने का काम किया है।
स्वराज इंडिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा है कि पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014  के तहत बिना किसी विकल्प दिए किसी भो रेहड़ी पटरी वाले को नही हटाया जा सकता है। हम पूरी गरीब, मज़दूर दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालो के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज़ उठाएंगे और उनके लिए सड़क से कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।

इस पर कोर्ट में केस भी चल रहा है जिसमे रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ़ दिल्ली सरकार और एमसीडी मिल कर इन गरीब रेहड़ी पटरी वालो को यहाँ से भगाने में लगी हुई है, सभी रेहड़ी पटरी वालों ने निर्णय लिया है कि वह 11 अप्रैल को लाल किला चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे, गूंगी बेहरी सरकार को जगाएंगे और कोर्ट तक अपनी आवाज़ पहुँचाएंगे।

Related Posts

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

दिल्ली में एक महीने के भीतर हुए दो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 