स्वराज इंडिया ने हिजाब पहनने वाली छात्राओं को प्रवेश न देने की निंदा की

कर्नाटक की शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पहनने वाली छात्राओं नहीं दिया जा रहा है प्रवेश 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कॉलेजों में हिजाब पहनने वाले छात्राओं को प्रवेश से वंचित करने की कार्यवाही की निंदा करता है। उडुपी, कर्नाटक में इस तरह के एक मामले से शुरुआत के बाद, राज्य के कई कॉलेजों ने हिजाब पहनने वाली छात्राओं को प्रवेश से वंचित कर दिया है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि हिजाब कॉलेजों में ड्रेस कोड का हिस्सा है। छात्राओं के एक समूह के लिए शैक्षणिक संस्थानों के गेट बंद किए जाने की तस्वीरें, सत्ताधारी दल द्वारा अपनाई जा रही नफरत और भेदभाव की नीति के प्रभाव की दुखद याद दिलाती है।
हिजाब पहनने या न पहनने का फैसला पूर्णतया छात्राओं के व्यक्तिगत अधिकार क्षेत्र में आता है। भारत में हर नागरिक को अपने धर्म व उसके विभिन्न पहलुओं को मानने की आजादी है, जिस पर कोई भी सांस्थानिक या व्यक्तिगत रोक नहीं लगाई जा सकती। भारतीय संविधान के प्रावधान व मूल्यों के अनुसार हर नागरिक (इसमें धर्म, लिंग, जाति, क्षेत्र के आधार पर अंतर नहीं किया जा सकता) खुद ही तय कर सकता है कि वह क्या पहने या न पहनें।
हम सत्तारूढ़ दल के प्रयासों, और उसकी घृणा और भेदभाव की नीति के खिलाफ खड़े हैं, जो छात्रों के बीच वैमनस्य पैदा करना चाहता है, और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित करता है। #hijab #swarajindia #karnatka

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “