स्वराज इंडिया ने दिल्ली इकाई की महिला स्वराज के अध्यक्ष की घोषणा की

समाजिक कार्यकर्ता सोनम बनीं महिला स्वराज दिल्ली की अध्यक्ष 

द न्यूज 15 
‌नई दिल्ली। स्वराज इंडिया पार्टी अपनी दिल्ली इकाई का तेज़ी से विस्तार कर रही है, दिल्ली इकाई का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने आज महिला स्वराज के अध्यक्ष की घोषणा की, समाजिक कार्यकर्ता सोनम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

नवनीत तिवारी ने कहा सोनम जी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली में महिलाओं के मुद्दों पर कई वर्षों से काम कर रही हैं। गैर सरकारी संगठन “मुक्ति एक नई सोच”की संस्थापक सोनम अपनी संस्था के माध्यम से दिव्यांग, महिलाओं एवं विभिन क्षेत्रों में काफी काम करने के बाद स्वराज इंडिया पार्टी से 2017 में एम.सी.डी चुनाव भी लड़ चुकी है, अपने कार्यो के माध्यम से काफी लोगों को रोजगार भी दे चुकी है। लम्बे समय से उनकी संस्था रोजगार एवं शिक्षा के अवसर देने का ऐसा माध्यम बनी हुई है, जो ज़रूरतमंद लोगो को जीवन की नई दिशा दे कर उनकी सोच को बदल कर देश में बदलाव की एक नई शुरुआत कर रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त सोनम की अगुवाई में महिला स्वराज दिल्ली की महिलाओं की आवाज बनेगा। स्वराज इंडिया दिल्ली इकाई की उपाध्य्क्ष मंजू यादव को महिला स्वराज दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मंजू यादव घरेलू हिंसा के शिकार महिलाओं को लगातार सहायता करती रही हैं, अपने क्षेत्र में नशे व् अवैध शराब के विरोध में मुहीम चला चुकी हैं। मंजू यादव स्वराज इंडिया की विधानसभा चुनाव 2020 में बिजवासन विधानसभा से प्रत्याशी रह चुकी हैं। स्वराज इंडिया पार्टी दिल्ली में 2022 के निगम चुनाव में उतरने की घोषणा पहले ही कर चुकी है और पूरी दिल्ली में संगठन विस्तार पर ध्यान देते हुए तेज़ी से काम कर रही है,  जिसमे सामाजिक कार्यकर्ताओं को ज़्यादा महत्व दिया जा रहा है। यह जानकारी मीडिया सेल के देवेंद्र शर्मा ने दी है।

Related Posts

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

Continue reading
युवा कुंभ का आयोजन
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई