दहेज प्रताड़ना का शिकार बदरून्निसा खातुन की संदिग्ध मृत्यु

जामुड़िया – अंडाल के शकरपुर इलाके की रहने वाली बदरून्निसा खातुन की शादी कुछ साल पहले चुरुलिया के निवासी अब्दुल सलाम के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही बदरून्निसा को ससुराल में शारीरिक और मानसिक अत्याचारों का सामना करना पड़ा और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आज उसकी संदिग्ध परिस्थिति में आसनसोल जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मृतका के भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि उसे अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों से बात करने की भी अनुमति नहीं थी। कल अचानक सूचना मिली कि उनकी बहन बाथरूम में गिर गई है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उसकी बहन के मुंह से झाग निकल रहा था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की और आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या ससुराल वालों ने की है।
मृतका की एक अन्य बहन ने भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही अत्याचार कर रहे थे और मायके से संबंध रखने की अनुमति नहीं देते थे। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मायके आने पर जल्दी वापस बुला लिया जाता था।
परिवार ने जामुड़िया थाने पर आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने एफआईआर नहीं ली और मृतका की लाश ससुराल वालों को सौंप दी। उन्होंने अपनी बहन की मौत का इंसाफ मांगते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?