संदिग्ध हालात में घर के बाहर से गायब हुई 6 वर्षीय बच्ची, पुलिस को पार्क में मिला शव

नोएडा | नोएडा के श्रमिक कुंज से एक 6 वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालात में घर के बाहर से गायब हो गई। परिजनों ने बच्ची को तलाशने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद जब बच्ची को जब ढूंढा गया तो उसका शव एक पार्क में पड़ा मिला। दरअसल थाना फेस 2 स्थित बच्ची शुक्रवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। घबराए माता पिता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं बच्ची की तलाश की गई, तो शनिवार को बच्ची का शव एक पार्क में मिला।

बच्ची को तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई थीं, वहीं परिजन भी तलाश कर रहे थे। बच्ची का शव मिलते ही फेस टू थाना पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंची।

पुलिस ने बताया, “थाना फेस 2 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें एक 6 वर्षीय बालिका अपने घर के पास एक पार्क में खेल रही थी और वहां से गुम हो गई। इसके बाद परिवार और पुलिस मिलकर बच्ची को तलाश रहे थे।”

“तलाशने के दौरान फ्लाईओवर के पास बने पार्क में बच्ची का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने बच्ची को पहचान लिया है। जांच की प्रथम ²ष्टि में कोई दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल हर पहलुओं को तलाशने की कोशिश कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

हालांकि पुलिस के मुताबिक, इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Posts

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

Continue reading
युवा कुंभ का आयोजन
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई