Sushant Singh Rajput की बहन के इमोशनल पोस्ट के बाद भावुक हुए फैंस

Sushant Singh Rajput के निधन को अब 2 साल से भी ज्यादा हो चुका है, लेकिन फैंस और उनके परिवार वाले अभी तक इस सदमे में से नहीं निकल पाए हैं। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने भाई को याद करते हुए एक पोस्ट लिखी। प्रियंका की पोस्ट को देख के सुशांत के फैंस इतने इमोशनल हो गए कि अब ट्विटर पर ‘’Saw Sushant In Dreams’’ काफी Trend हो रहा है।

Sushant Singh Rajput के फैंस हुए काफी Emotional

उनकी बहन प्रियंका का ये कहना है कि  उन्होंने कल रात सुशांत को उनके सपने में देखा। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत की एक तस्वीर भी Instagram पर डाली जिसके साथ एक पर्फ्यूम की बोतल राखी हुई थी।  प्रियंका ने लिखा- जीवन ने मुझे बेरहमी से नकार दिया है, ऐसा लगता है कि मैं अपनी नींद से शांती चुरा रही हूं। मैं आपकी चंचल लेकिन संजीदा कंपनी मिस करती हूं, जब हम सबसे टॉपिक्स पर चर्चा करते थे। आपका पसंदीदा इत्र और सुगंध मेरे चारों ओर रहता है…सुशांत को सपने में देखा।

Sushant singh Rajput
Sushant Singh Rajput

आखिर क्या हो रहा है सोशल मीडिया पर

प्रियंका के इस पोस्ट के बाद तो मानों Sushant Singh Rajput के फैंस और भी ज्यादा इमोशनल हो गए। एक के बाद लोगों ने Saw Sushant In Dreams टैग के साथ अपने दिल की बातें कहनी शुरू कर दी। एक अन्य फैन ने भी उन्हें सपने में देखने का दावा किया और लिखा- जब मैंने सोने के लिए आंखें बंद की तो सुशांत को सपने में मुस्कुराते हुए देखा। वो मेरी तरफ ठीक इस फोटो की तरह देख रहे थे।

एक अन्य फैन ने भी उन्हें सपने में देखने का दावा किया और लिखा- जब मैंने सोने के लिए आंखें बंद की तो सुशांत को सपने में मुस्कुराते हुए देखा। वो मेरी तरफ ठीक इस फोटो की तरह देख रहे थे।

Sushant singh Rajput
Sushant Singh Rajput

क्या है अन्य सितारों का SSR के निधन पर कहना?

आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड के मशहूर एक्टर है। हाल ही में एक्टर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से पिट गई थी। अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान की भाई फैसल खान ने नेपोटिजम, फिल्मों के बॉयकॉट और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत पर बात की है।  फैसल खान ने कहा की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं बल्कि उनका मर्डर हुआ था।

Sushant Singh Rajput की मौत को इस कदर बताया गया की उन्होंने आत्महत्या की है। फैसल ने कहा की मुझे पूरी तरह से विश्वास है सुशांत का मर्डर हुआ था। सच एक न एक दिन सामने आएगा। फैसल ने कहा की वो बायकॉट को पूरा सपोर्ट करते है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक न्यूज वेबसाइट से खुलकर बात की और बॉलीवुड की कई पोल खोली। उन्होंने कहा की सुशांत का मर्डर हुआ है। फैसल ने कहा की कभी-कभी मौत का सच सामने नहीं आ पता है। ऐसा ही कुछ Sushant Singh Rajput के साथ हुआ है। एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है। बॉलीवुड नेपोटिजम का शिकार है। आपको अपने दम पर कोई फिल्म नहीं मिलेगी। फैसल ने कहा कि यहाँ ग्रुप चलता है जो ग्रुप से बाहर है उसका बॉलीवुड में रहना मुश्किल है।

Sushant singh Rajput
Sushant Singh Rajput

फैसल ने कहा कि बॉलीवुड में बहुत ज्यादा करप्शन है। लड़की लड़को का फायदा उठाया जाता है। फैसल ने कहा की बॉलीवुड में बैठे पावरफुल लोग नए आदमी को उठने नहीं देते है। ऐसा ही सुशांत के सतह हुआ है। वो नया आदमी था और तेजी से आगे बढ़ रहा था। लेकिन किसी को उनकी सफलता पच नहीं रही थी।

Sushant Singh Rajput को नीचा दिखाया गया। परेशान किया गया। कई प्रोजेक्ट से बाहर किया गया। मेंटली परेशान किया गया। ये सब बॉलीवुड के रसूखदारों ने किया है। फैसल ने कहा कि एक ऐसा वक्त आएगा जब बॉलीवुड इंड्रस्ट्री पूरी तरह से खत्म हो जायेगा।

तरूणा कस्बा

Related Posts

52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

Continue reading
राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होंगे!
  • TN15TN15
  • February 16, 2026

नई दिल्ली। 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?