Site icon Thenews15.in

सुरेन्द्र कुमार का जीवन गुज़र रहा है दयनीय स्थिति में

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

कानपुर की मैथा तहसील के ग्राम कोढ्वा निवासी सुरेन्द्र कुमार अत्यंत गरीब, शारीरिक रूप से विकलांग एवं भूमिहीन हैं शरीर के अंग प्रत्यंग कार्यशील न होने के कारण वो कोई भी स्थायी कार्य करने में सक्षम नहीं हैं जिसके चलते वो स्वंय अपने लिए कोई स्थायी आवास की व्यवस्था नहीं कर पाए, ऐसे में उनका जीवन अत्यंत दयनीय स्थिति में गुज़र रहा है इस सन्दर्भ में वो पिछले 15 वर्षों से सरकारी अधिकारियों से मदद की गुजारिस कर रहे हैं पर आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में 3 बार {2015, 2017, 2022 }  चयन होने पर भी उन्हें आवास आवंटित नहीं हुआ क्योंकि उनके पास घूंस देने के लिए रूपये नहीं थे| इस बाबत सुरेन्द्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया पर भृष्टाचार के कारण उनकी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुयी और आज भी सुरेन्द्र कुमार बिना आवास के इधर उधर भटक रहे हैं ..

इस सन्दर्भ में पार्टी के मानवाधिकार सेल द्वारा जिलाधिकारी कानपुर देहात को लिखित में शिकायती पत्र दिया गया है और उनसे इस मामले पर जल्द से जल्द कार्यवाही के लिए अनुरोध किया गया है अन्यथा जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन किया जायेगा |

सौजन्य से

केएम भाई

Exit mobile version