हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट शख्त, सनसनी न फैलाएं… हिदायत दे तत्काल सुनवाई से किया इनकार 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। कर्नाटक के स्कूलों एवं कॉलेजों में हिजाब पहनने की मांग करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट से शख्त हो गया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले पर हिदायत देते हुए तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यही नहीं कोर्ट ने हिजाब समर्थक छात्राओं के वकील से कह दिया है कि वे लोग इस मामले में सनसनी फैलाने से बचें। दरअसल वकील देवदत्त कामत ने एग्जाम का हवाला देते हुए कहा था कि किसी की पढ़ाई को नुकसान से बचाने के लिए तत्काल सुनवाई की जरूरत है। इस पर अदालत ने शख्त लहजे में कह दिया है कि आप इस मामले को सनसनीखेज बनाने से बचें। अदालत ने साफ तौर पर कह दिया है कि हिजाब विवाद का परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं है। देवदत्त कामत की हिजाब की दलील पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा है कि ‘परीक्षाओं का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। इसका जिक्र कर सनसनी न फैलाएं।’ दरअसल इससे पहले भी कोर्ट ने हिजाब विवाद पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि होली की छुट्टियों के बाद इस पर विचार किया जाएगा। गुरुवार को चीफ जस्टिस के समक्ष इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए रखा गया था। इस दौरान एडवोकेट कामत ने कहा कि 28 मार्च से छात्रों की परीक्षाएं होने वाली हैं। हिजाब के साथ एंट्री न देने पर छात्राओं का एक साल बर्बाद होने की बात कामत ने की।
दरअसल कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्कूलों एवं कॉलेजों में हिजाब पर लगे बैन को बरकरार रखा है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम का अहम हिस्सा नहीं है। इसके अलावा अदालत ने साफ कर दिया था कि संस्थान की ओर से यूनिफॉर्म को लेकर तय किए गए नियम को चैलेंज नहीं दिया जा सकता है। इस फैसले के बाद ही हिजाब समर्थकों के वकील सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कह दी थी।

Related Posts

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका लग…

Continue reading
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के एकतरफा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया