जयपुर में सचिन पायलट के निवास पर समर्थकों का लगा मेला, गहलोत समर्थकों ने बनाई दूरी 

द न्यूज 15 
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गुरुावार को पायलट समर्थकों को मेला लग गया। सीएम अशोत गहलोत के निवास से दो सौ मीटर आगे जयपुर की सिविल लाइंस की सड़कों पर पायलट समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों की भीड़ उमड़ी, जिसके चलते पुलिस को  रास्ते रोकने पड़े। दरअसल, हाल ही में पालयट समर्थकों को नियुक्तियां हुई है। नियुक्ति पाने वाले नेता अपने समर्थकों के साथ पायलट के निवास पर धन्यवाद देने के पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
3 साल के इंतजार के बाद मिला सत्ता सुख : करीब 3 साल से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे पायलट समर्थक विधायक गजराज खटाना और सुरेश मोदी अपने समर्थकों के साथ पायलट को धन्यवाद देने के लिए पहुंचे। अभिमन्यु पूनिया, सुचित्रा आर्य, करण सिंह उचियारड़ा और हरीश यादव अपने समर्थकों के साथ पायलट को धन्यवाद देने उनके आवास पर पहुंचे। कुछ ऐसे नेता भी पायलट के निवास पर पहुंचे जिन्हें राजनीतिक नियुक्तियां नहीं मिल पाई। कुछ ऐसे नेता भी पहुंचे जिन्हें जो सदस्य बनने से नाराज चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रदेश सचिव रहे राजेश चौधरी और सुशील आसोपा ने खुद को मिले सदस्य के पदों को अस्वीकार कर दिया। ये दोनों नेता पायलट गुट के माने जाते हैं। लेकिन इन्हें सिर्फ सदस्य बनाया गया। इसलिए नाराज चल रहे हैं।
सचिन पायलट के आवास पर जिस तरह से नाराज बताए जा रहे करण सिंह उचियारड़ा और अभिमन्यु पूनिया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उससे ऐसा लग रहा है कि पायलट ने अपने समर्थकों की नाराजगी को दूर कर दिया है। राजस्थान में दो चरणों में राजनीतिक नियुक्तियां दी गई है। राजनीतिक नियुक्तियां पाने में पायलट कैंप पूरी तरह से गहलोत कैंप पर हावी रहा है। पायलट समर्थकों को ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां  मिली है। हालांकि, पद के हिसाब से गहलोत कैंप के नेताओं को अहम पद मिले हैं।

Related Posts

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद