Site icon Thenews15.in

तिरहुत स्नातक उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार रौशन की अकस्मात मौत

 मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने वाले राजेश कुमार रौशन की मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।तिरहुत स्नातक उप चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले राजेश कुमार रौशन की हार्ट अटैक के कारण मौत होने की बात सामने आई है। राजेश कुमार रौशन की हुई अचानक मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है .
आपको बता दें कि इन दिनों तिरहुत स्नातक उप चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है जिसमें बीते दिनों माधोपुर सुस्ता निवासी राजेश कुमार रौशन द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। बताते चलें कि देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली थी.

Exit mobile version