आई फोन के लिए ऐसी दीवानगी!

 नाबालिग बेटे ने घर में किया ऐसा ‘कांड’, जानकर पुलिस भी हैरान

 नालन्दा। बिहार के नालंदा जिले से आईफोन की दीवानगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। मामला जिले के दीपनगर का है। यहां एक स्कूल संचालक के बेटे ने आईफोन खरीदने के लिए अपने ही घर में डकैती करवा दी। बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बेटे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए पैसे और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले की है।
22 अक्टूबर की शाम को स्कूल संचालक शिवशंकर पांडेय ने दीपनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ’15-16 वर्षीय बेटे को घर में बाहर से ताला बंद कर विद्यालय गए थे। लौटने पर उनके बेटे ने बताया कि चार नकाबपोश बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उसे बंधक बनाकर अलमारी से 1 लाख 6 हजार रुपये नकद और आभूषण लूट लिए।’
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को अलमारी का लॉकर कटर से कटा हुआ मिला। इससे पुलिस को शक हुआ कि यह लूट की साजिश हो सकती है। शुरुआत में पीड़ित शिवशंकर पांडेय ने अपनी बहू पर शक जताया, लेकिन पुलिस को पिता और बेटे के बयानों में अंतर दिखाई दिया। पुलिस ने जब बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
बेटे ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। वह आईफोन-15 खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने घर की नकली चाबियां बनवाईं और अपने दोस्तों को बुलाया। फिर उन्होंने कटर से अलमारी काटकर रुपये और गहने चुराए। अपने पिता को गुमराह करने के लिए उसने खुद को बंधक बनाए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी।
पुलिस ने बताया कि ‘बेटे की निशानदेही पर तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। इसके पास से 1 लाख 780 रुपए और जेवरात बरामद हुआ।’ सदर डीएसपी नुरुल हक ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’