गणित-विज्ञान मेला में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

मुंगेर। शहर के पुरानीगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय एवम् विभाग स्तर पर गणित-विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम् वरिष्ठ आचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर बच्चे काफी खुश और उत्साहित दिख रहे थे।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि गणित-विज्ञान मेला छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, चिंतन व रचनात्मकता और प्रयोग को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही उन्होंने विभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को
प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला जो कि 21 से 23 सितंबर 2024 तक सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर में आयोजित होगी में शिक्षकों की टीम के देख-देख में अपने प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करते हुए
सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मौके पर उपस्थित वैदिक गणित के प्रांतीय संयोजक नवनीत चन्द्र मोहन ने कहा कि गणित-विज्ञान मेला का उद्देश्य युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का निर्माण करना है ताकि उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज की अन्योन्याश्रयता का एहसास हो सके। वहीं वरिष्ठ आचार्य गोपाल कृष्ण ने कहा कि गणित-विज्ञान मेला छात्रों और शिक्षकों के लिए एक मंच प्रदान करता है जहां वे एक दूसरे के अनुभवों से सिख सकते हैं और कुछ नया विकसित करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि गणित-विज्ञान मेला में मॉडल, पत्रवाचन, प्रयोग एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित होता है जिसमें विभिन्न टॉपिक पर छात्र-छात्रा प्रदर्शन प्रस्तुत करते हैं।
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से विज्ञान प्रदर्श में कुमारी वैष्णवी, अमृत राज, दीप राज, चिरंजीवी, विवेक कुमार, खुशी कुमारी, पुष्कर झा, आकृति तथा विज्ञान प्रयोग में अदिति झा, अंकित कुमार, अनिमेष पाठक, अनामिका एवम् विज्ञान प्रश्नमंच में अंकित, आरव , अभि आर्यन, अदिति, भावना, मंजरी साथ ही विज्ञान पत्रवाचन में यत्न सिन्हा। गणित प्रदर्श में आदित्य कुमार राय, शन्वी गुप्ता, नैतिक अग्रवाल, आर्यन त्रियार, रुचिका कुमारी, साक्षी लाल, गौरव कुमार, वर्षा भारती। वैदिक गणित प्रश्नमंच में आनंद राज, तुषार आनंद, अनुकल्प, आयुष, पुनीत, नैना कुमारी, खुशबू, रश्मि गणित प्रयोग में सौम्या कुमारी, शशांक शेखर। वैदिक गणित पत्रवाचन में आयुष गुप्ता, स्मृति आनंद। कंप्यूटर क्विज में अंशुमान झा, प्रांजल कुमार झा, आदित्य सक्सारिया, सुमित कोरा, विष्णु कुमार, वैभव राजा, प्रत्युष चंद, गौतम कुमार एवम् केशव कुमार आदि थे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य जी एवम् दीदी जी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट