वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित आयुष्मान हेल्थ कनेक्ट 70+ कार्यक्रम का सफल आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में वाई एस एस फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत आयुष्मान हेल्थ कनेक्ट 70+ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम पारस तिरिया, सेक्टर 137, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुआ। इस पहल का उद्देश्य योजना का लाभ वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी अध्यक्ष विक्रांत महाजन और वाई एस एस फाउंडेशन के योगदान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायता प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में वाई एस एस फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता, आयुष्मान विशेषज्ञ अनिल कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अमित कपिला और
वैभव तिवारी, अक्षत खंडेलवाल, पंकज मिश्रा, आदर्श यादव, तोषनी, वाणी मेंहदीरत्ता, अनन्या, कनिका मनकोटिया और सोसायटी के महासचिव धीरज सिंह सहित कई अन्य युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वाईएसएस फाउंडेशन के संयोजक अक्षत खंडेलवाल ने बताया कि यह प्रयास सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने और समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं के लाभ सुलभ कराने की दिशा में एक सार्थक कदम है। वाईएसएस फाउंडेशन स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत एक अग्रणी संगठन है। फाउंडेशन का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं और सामाजिक पहलों का लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से जरूरतमंदों तक पहुंचे।

  • Related Posts

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    सूरत के RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने कॉकरोच…

    Continue reading
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन हालांकि ‌ इस आंदोलन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!