मानसिक तनाव में छात्रा ने आत्म हत्या की

अनुप जोशी

रानीगंज : रानीगंज के नथमल कोलियरी के उड़िया पाड़ा के एक घर में गुरूवार को एक छात्रा की फंदे से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की पहचान विष्णु सवाईं (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोज की तरह गुरूवार की सुबह विष्णु की मां भगवान की पूजा करने के लिए फूल चुनने जा रही थी तभी अचानक देखा कि उनकी बेटी के कमरे का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ है जब उन्होंने अंदर झांका तो देखा कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आस पड़ोस के लोगों को बुलाया गया। सूचना पाकर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। विष्णु रानीगंज के एक निजी स्कूल की छात्रा थी। विष्णु के मां ने बताया कि विष्णु कल रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे में उसकी लटकती हुई लाश दिखाई दी। उसने फांसी क्यों लगाया इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!