वैशाली में राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत

 उत्साहित दिखे कांग्रेसी कार्यकर्ता

वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में वैशाली जिले के गोरौल मे कौंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लाबरु एंव महिला कौंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा , पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी एंव प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को सुवे के पूर्व मंत्री वीणा शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोरौल स्थित हरशेर चौक पर कांग्रेसकर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। कौंग्रेस जिंदाबाद,राहुल-, सोनिया जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । श्री अल्लाबरु ने गाड़ी से बाहर निकल कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैंं । कार्यकर्ता पर ही पार्टी चलती है । उन्होंने आगे कहा कि आज देश किस परिस्थिति से गुजर रही है किसी से छिपी नहीं है । मंहगाई , वेरोजगारी चरम पर है । याद करें कौंग्रेस शासन की , क्या इसी तरह की वेरोजगारी एंव मंहगाई थी । बिहार में अपराध उद्योग चल रहा है । आने वाले विधान सभा चुनाव में आप लोगों को क्या करना है खुद समझ गए होंगे कहने की जरूरत नहीं। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, संजय सिंह,संजीव कुमार, मो दाऊदी, मो इरशाद अहमद, विजय कुमार यादव, अजय सिंह, पूर्व मुखिया रामकरण राय , शंभु पांडेय,वरिष्ठ नेता धर्मराज,चंचल सिंह, अजीत कुमार बबलु , गुड्डू जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे ।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान