Site icon Thenews15.in

ठंड के बीच राजद सदस्यता अभियान की जोरदार शुरुआत

कटरा। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटरा प्रखंड के मधेपुरा पंचायत स्थित अम्मा गांव में राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभियान का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने किया। इस कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी राम, शम्भू साहनी, रुदल राम, मधेपुरा सरपंच राम बाबू राम, पंचायत अध्यक्ष दिनेश राम, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास राम और मोहम्मद अर्शद आजमी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड महासचिव मनोज यादव, राजीव साहनी, संजय साहनी, शम्भू कुमार साह, रमेश साहनी, सीताराम साहनी, वकील साहनी, मोहम्मद इरशाद और अबधेश साहनी ने भी अपनी भागीदारी दी। इस अभियान ने ग्रामीणों के बीच जोश और उत्साह का माहौल बनाया।

Exit mobile version