Story Of Goddess Lakshmi : जानिए लक्ष्मी ही क्यों धन की देवी –

Story Of Goddess Lakshmi

Story Of Goddess Lakshmi : हर इंसान 9 से 5 की नौकरी, दिहाड़ी, बिजनेस और मेहनत बस एक चीज के लिए करता है वो है पैसे जिससे वह अपना जीवन चला सके, और भारत में पैसों या कहे धन की देवी लक्ष्मी जी को माना जाता है इस आर्टिकल में हम लक्ष्मी के बारे में जानें पौराणिक कथाओं के आधार पर –

लक्ष्मी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है। भारत में लक्ष्मी की पूजा दीपावली के दिन करते हैं। इस दिन घर में धन से लाई हर वस्तु की पूजा की जाती हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी का वास हर वस्तु में हैं। जब भी घर में कोई नया सामान लाया जाता हैं तो उसे घर में आई लक्ष्मी के समान मानकर उसकी पूजा की जाती हैं। जिसमें उसमें चन्दन, हल्दी और चावल लगा कर पूजा की जाती हैं। तो चलिए जानते है इसकी कहानी (Story Of Goddess Lakshmi)

हिन्दु धर्म मे हर भगवान के वाहन होते है इसी तरह हिन्दु देवी लक्ष्मी (Hindu Goddess Lakshmi) का वाहन उल्लू को को माना गया है, लेकिन लक्ष्मी के अलावा हाथी के साथ भी कई बार नजर आती हैं लेकिन1 कभी भी वे हाथी पे सवार नहीं दिखाई देती हैं अक्सर बगल में खड़ी दिखाई देती हैं। और उन हाथियों को स्वर्ग या देवलोक से आया माना जाता हैं। लक्ष्मी के अगल बगल दिखने वाले हाथी एक जोड़े होते हैं जिसमें हाथी और हथिनी दोनो होते हैं। ये हाथियों का जोड़ा उन पर पानी की छिड़कते हैं जो कि पानी की वर्षा का प्रतीक हैं।

आखिर क्यों आती है हर साल असम में बाढ़

हाथीयों से लक्ष्मी का संबंध –

ये हाथी सफेद रंग के होता है तो कि फिर से यही दर्शाते है कि ये जोड़ा समुद्र मंथन या देवलोक से आए हैं। वर्षा का प्रतीक इसलिए क्योंकि वर्षा होने के कारण ही धरती पर अनाज का जन्म होता है जो कि धन के आगमन का कारण हैं। अगर वर्षा नहीं हुई तो अकाल आ जाएगा और लक्ष्मी का प्रवेश घर में नही होता हैं।

Story Of Goddess Lakshmi, God Laxmi Names, Hindu Goddess Lakshmi

इसके अलावा जिस स्थान पर पानी होता है उस स्थान पर हाथी दिखते है या फिर उन्हें वह जगह पसंद होती है। जहां जल होता है वहां जीवन की संभावना होती है और ज्यादा पानी हाथी को आकर्षित करते है। हाथी अपनी सूंड से पानी की वर्षा करते है और चित्रों में भी हाथी ऐसा ही करते नजर आते हैं।

लक्ष्मी का नाम (God Laxmi Names) पद्मावती भी हैं, लक्ष्मी को पद्मजा भी कहां जाता हैं। क्योकि उनकी उत्पति कमल

ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी के उद्गम समुद्र से हुआ था जिसके साथ आठ दिशाओं से हाथी उनके साथ आते है और उनका पानी से अभिषेक कर स्वागत करते हैं। इसी प्रकार लक्ष्मी के अवतरण को बताया गया हैं। घर में बेटियों के आगमन को लक्ष्मी के आने के समान माना जाता हैं।

यहां क्लिक कर आप हमारे Youtube Channel पे जा सकते हैं

लक्ष्मी शब्द (God Laxmi Names)की उत्पति लक्ष्य शब्द से हुई है जिस प्रकार हर जीव का लक्ष्य खाना या अपना जीवन चलाना है वैसे ही लक्ष्मी यानी धन के लिए हर व्यक्ति काम करता हैं। लक्ष्मी का एक और अर्थ कमल से है जिस प्रकार कमल की महक हर जीव को आकर्षित करती हैं उसी तरह भोजन के प्रति हर जीव आकर्षित होता हैं, और उसी प्रकार हर इंसान धन के प्रति आकर्षित होते हैं।

Story Of Goddess Lakshmi, God Laxmi Names, Hindu Goddess Lakshmi

शंख को लक्ष्मी को लक्ष्मी का भाई भी माना जाता हैं। विष्णु भगवान का ऐश्वर्य लक्ष्मी का उनके साथ रहने के कारण ही माना जाता हैं। सीता भी लक्ष्मी का ही अवतार थे। विष्णु की समृद्धि लक्ष्मी के उनके साथ रहने पर ही बनती हैं।
आप इसका उदाहरण तिरुपति के मंदिरों को देखकर पा सकते हैं। तिरुपति के विष्णु को सबसे अमीर, धनी माना जाता हैं। लक्ष्मी का वर्ण लाल वर्ण होता हैं।

उम्मीद है लक्ष्मी जिसके पीछे आप रात दिन मेहनत करते है उनके बारे में जान कर आपकी कहानी (Story Of Goddess Lakshmi) जानकर कुछ नया पता चला हो और पसंद आई हों।

 

Related Posts

केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
  • TN15TN15
  • August 3, 2026

सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में…

Continue reading
गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 
  • TN15TN15
  • August 2, 2026

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इन दिनों हरिद्वार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

  • By TN15
  • August 11, 2026
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

  • By TN15
  • August 11, 2026
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

  • By TN15
  • August 11, 2026
‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

  • By TN15
  • August 11, 2026
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

  • By TN15
  • August 11, 2026
‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

  • By TN15
  • August 11, 2026
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा