रांची के नगड़ी में शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी,जमकर हुआ हंगामा

वर्तमान समय में ऐसे बहुत से मामले देखने को मिल रहे हैं. जहां धार्मिक स्थालो पर पथराव किया जाता है और जमकर बवाल होता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है रांची के नगड़ी से जहां प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे भी चले। साथ ही कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। इस घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. दंगे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से नगड़ी अंचल क्षेत्र में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वहीं वारदात के बाद जिला प्रशासन ने नगड़ी इलाके में धारा 144 लागू कर दी. दंगे की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, सिटी एसपी राजकुमार मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ पुलिस से भी उलझ गयी। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। घटना के दौरान भीड़ ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं भीड़ ने राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई।

नगड़ी में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे एक कतार में 25-30 प्रतिमाएं विसर्जन के लिए बड़ा तालाब ले जायी जा रही थीं. इस यात्रा में लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. जैसे ही यह शोभायात्रा रांची के नगड़ी चौक पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर पहुंची वहां मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले समुदाय के लोगों को वहां से आगे जाने के लिए कहा. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में बकझक शुरू हो गयी। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। आरोप है कि एक धार्मिक स्थल से पहले पथराव शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। हालत ऐसे थे कि सड़क पर पत्थर ही नजर आ रहा था। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दोनों पक्ष के लोग एक धार्मिक स्थल चौक पास हथियारों के साथ जमा हो गए। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मगर उपद्रव कर रहे लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। इसके आधा घंटे बाद ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची। जिसके बाद भीड़ पर काबू पाया जा सका।

  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    • By TN15
    • August 25, 2026
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 25, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    • By TN15
    • August 25, 2026
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    • By TN15
    • August 25, 2026
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज