सीतामढ़ी जिला प्रशासन को डराने लगे हादसों के आंकड़े

156 मौत और 198 सड़क दुर्घटना,  अब खुली नींद

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले की सड़कों पर आवागमन करना होगा, तो पूरी तरह संभल करें। सफर के दौरान कब और कहां पर दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे, ये कहना मुश्किल है। दरअसल, यह बातें किसी अनुमान पर नहीं लिखी गई हैं, बल्कि सरकारी रिपोर्ट ही इस बात का गवाह है। प्रशासन की रिपोर्ट में सड़क दुर्घटनाएं और मौतों का आंकड़ा जान लेंगे, तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार आमजन के सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए सड़कों को चकाचक कर रही है। वहीं दुर्घटना भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।
जिले में एनएच 77 और 104 के आलावा कई सड़कें चकाचक हैं। इसके चलते काफी रफ्तार से इन सड़कों पर गाड़ियां चलती हैं। तेज गाड़ी से दुर्घटनाएं तो होती ही हैं, लापरवाही, यातायात के नियमों की जानकारी नहीं होने और जानकारी के बावजूद उसे नजरअंदाज करने से दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। रिपोर्ट में दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या चौंकाने और हैरान करने वाले हैं। चालू वर्ष में जनवरी से सितंबर तक 196 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 156 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अक्टूबर और नवंबर का आंकड़ा जोड़ दे, तो मृतकों की संख्या दर्जन भर और बढ़ जाएगी।
एक सप्ताह के अंदर दो स्कूलों की बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें दो की मौत और कई के जख्मी होने की घटनाओं के बाद अब जिला प्रशासन की नींद खुली है। यानी यातायात नियमों का पालन करते हुए स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक सुरक्षित यात्रा को लेकर जिला स्तरीय विद्यालय वाहन परिचालन समिति द्वारा निर्देश जारी किया गया है। साथ ही स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित मानक का अनुपालन करना अनिवार्य किया गया है। परिवहन अधिकारी भी अब नियमित रूप से स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच करेंगे।
जिला की टीम सभी स्कूलों में पहुंच कर वाहनों के साथ-साथ बाल परिवहन समिति के गठन की भी जांच करेगी। गौरतलब है कि बिहार वाहन परिचालन विनियमन के तहत स्कूलों में बाल परिवहन समिति का गठन करना है। समिति के अध्यक्ष संबंधित स्कूल के एचएम होंगे। वहीं दो अभिभावक, शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि, यातायात पुलिस निरीक्षक, एमवीआई, शिक्षा विभाग के एक प्रतिनिधि और स्कूल के बस मालिक के एक प्रतिनिधि बतौर सदस्य होंगे। डीएम ने अनुमंडल वार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। डीटीओ स्वप्निल ने बताया कि स्कूलों बसों की भी नियमित जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई