Site icon Thenews15.in

‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं…,’ सूर्या हत्याकांड पर CM योगी का पहला बयान  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू परिवारों को नागरिकता से जुड़ी सौगात दी और एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में सीएम योगी ने पाकिस्तान, नागरिकता संशोधन कानून (CAA), गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड और गौ माता जैसे कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का किया जिक्र

सीएम योगी ने अपने संबोधन में गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा, “दोस्ती…कैसी दोस्ती, आपने अभी गाजियाबाद में देखा होगा। दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी. यह स्वीकार्य नहीं होगा। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा तो समझो गलती कर रहा है. याद रखना हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति है।
Exit mobile version