श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंधु गेम से हुईं बाहर

स्पेन| किदांबी श्रीकांत ने मार्क कैलजॉव को हराकर 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, जिससे भारत को पदक मिलने की उम्मीद है। चैंपियनशिप में शुक्रवार को ताई त्जु यिंग से पीवी सिंधु हार गईं और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। ताई त्जु ने 42 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में सिंधु को 21-17, 21-13 हराया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु की शुरुआत गेम में खराब रही और ताई जू ने पहले गेम में 9-3 की बढ़त बना ली। सिंधु ने गेम में आक्रामक क्रॉस-कोर्ट शॉट्स के साथ अपनी गति तेज की, लेकिन चीनी ताइपे की शटलर गेम जीतने में सफल रही।

दूसरे गेम में भी सिंधु बढ़त नहीं ले सकीं। ताई त्जु ने सिंधु को बाहर करने के लिए कई ड्रॉप शॉट लगाए और दूसरे गेम में 12-12 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद चीनी ताइपे की शटलर मैच खत्म करने के लिए आगे बढ़ीं।

यह पहली बार है जब ताई त्जु बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर से आगे बढ़ी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में सिंधु को हराया था।

इस बीच, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने डच बैडमिंटन खिलाड़ी मार्क कैलजॉव को 21-8, 21-7 हराकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और कैलजॉव को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने 26 मिनट में क्वार्टर फाइनल जीत लिया।

विश्व चैंपियनशिप में श्रीकांत का यह पहला सेमीफाइनल है। इसी के साथ अब उन्होंने वल्र्ड चैंपियनशिप में अपना पहला और भारत का 11वां मेडल पक्का कर लिया है।

Related Posts

‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में कामयाबी…

Continue reading
‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’