स्पूतनिक वैक्सीन ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ भी कारगर

नयी दिल्ली। स्पूतनिक वी वैक्सीन और इसका एक हल्का बूस्टर डोज कोरोना के सुपर म्यूटेंट ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ भी कारगर है। रूस के गामेल्या सेंटर ने अपने एक शोध की प्रारंभिक प्रयोगशाला रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस शोध में कहा गया है कि यह स्पूतनिक वैक्सीन इस विषाणु के खिलाफ जोरदार तरीके से कारगर है और उम्मीद की जा रही है कि इससे रोग की गंभीरता में कमी आएगी तथा अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम भी कम होगा।

गामेल्या ने अपने शोध में कहा कि इसमें वैक्सीन लगाने के काफी लंबे समय बाद (ेकोरोना टीकाकरण के छह महीने बाद से अधिक की अवधि)सीरम प्रोटीन का इस्तेमाल किया गया था जो यह दर्शाता है कि वक्सीन लगवाने के बाद इसका शरीर पर असर कितने लंबे समय तक रहता है। इसी में अन्य वैक्सीनों की अल्पअवधि की प्रभाविता (12-27 दिन फाइजर-बायोएनटेक और 28 दिन मॉडर्ना ) का भी अध्ययन भी किया गया था। इसमें कहा गया है कि अगर किसी को दो से तीन महीने पहले वैक्सीन लगाई गई थी तो उसे एक स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज देकर ओमिक्रोन के खिलाफ वायरस की लड़ने की क्षमता में काफी इजाफा किया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि आंकडों के अनुसार स्पूतनिक वी वैक्सीन और स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज ओमिक्रोन के खिलाफ 80 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है।

इंस्टीट़्यूट ऑफ मेडिकल विरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों को पहले वैक्सीन लग चुकी थी उनमें स्पूतनिक का हल्का बूस्टर डोज ओमिक्रोन से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडीज की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी कर देता है।

सेंटर ने कहा है कि स्पूतनिक वी और स्पूतनिक हल्के बूस्टर डोज का कोई गंभीर दुष्प्रभाव (फेंफड़ों या दिल की झिल्ली में संक्रमण )भी नहीं देखा गया हैं।

Related Posts

ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी
  • TN15TN15
  • August 24, 2026

इस्‍लामाबाद ।  पाकिस्‍तान की सरकार और सेना लगातार बलूचिस्‍तान…

Continue reading
सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’
  • TN15TN15
  • August 24, 2026

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जी-7 में हुई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

  • By TN15
  • August 26, 2026
सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

  • By TN15
  • August 26, 2026
मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

  • By TN15
  • August 25, 2026
 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

  • By TN15
  • August 25, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

  • By TN15
  • August 25, 2026
संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

  • By TN15
  • August 25, 2026
ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल