चलते ऑटो में महिला के चेहरे पर किया स्प्रे, फिर गैंगरेप

 चालक की करतूत जानकर पुलिस के उड़े होश

 पटना। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी है, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस सोच भी नहीं सकती कि रोड पर चलने वाले ऑटो के भीतर इस तरह के कांड को अंजाम दिया जा सकता है। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 05 नवंबर, 2024 को फुलवारी से ऑटो में सवार हुई। उसने चालक को कहा कि उसे पटना जाना है। चालक महिला को पहले से पहचानता था। ऑटो स्टार्ट होने के कुछ देर बाद चालक ने महिला के चेहरे पर एक स्प्रे डाल दिया। उसके बाद महिला बेहोश हो गई।
महिला को जब होश आया, तब उसके कपड़े अस्त- व्यस्त थे। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। महिला के मुताबिक जब उसे होश आया, तब उसने खुद को धनरुआ के नगमा में रेलवे लाइन के बगल में पाया। किसी तरह महिला फुलवारी शरीफ थाने पहुंची। उसके बाद उसने थानाध्यक्ष मसूद आलम हैदरी को इस मामले की जानकारी दी। महिला के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आस- पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
महिला के दिए आवेदन के मुताबिक ऑटो चालक का नाम संजीत कुमार और सूरज कुमार बताया जा रहा है। ऑटो पर दो चालक सवार थे। महिला पूर्व से एक ऑटो चालक को जानती थी। पुलिस ने महिला के बताए स्थान पर भी जाकर जांच की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। महिला ने बताया कि ऑटो में बैठे हुए दोनों लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फुलवारी

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!