Sports News IPL : जानिए IPL की कैसे हु्ई शुरूआत, क्या है IPL की कहानी

Sports News IPL : हर साल आयोजित होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग Indian Premier League जिसके लिए भारत में क्रिकेट फैंस बेसब्री से पूरे एक साल इंतजार करते हैं। जिस league की Tickets बिकने में जरा भी देरी नहीं लगती। मैच होने पर स्टेडियम में मानो मेला लगता हैं। बड़े ही उत्साह से फैंस अपनी-अपनी Favourite team को Support करते हैं। क्या आप जानते हैं IPL के पीछे की कहानी। तो आइए हम आपको बताते हैं IPL के बारे में और जानते हैं इस League को गहराई से।

क्या है IPL?

Indian Premier League (आईपीएल) क्रिकेट (Cricket) के सबसे छोटे फॉर्मेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। विश्व के ज्यादातर Cricketers इस लीग में भाग लेते हैं, इस लीग की शुरुआत 2008 में ललित मोदी द्वारा की गई थी और शुरुआत में इस लीग में 8 Teams खेली थी टीमों की नीलामी हुई थी और टीमों को खरीदा गया था।यह लीग BCCI द्वारा शासित है।

क्यों शुरू हुआ IPL?

इस League को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जूनियर खिलाड़ियों को एक्सपोजर देना था, जो पहले केवल घरेलू क्रिकेट में भाग लेते थे और भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ को समतल करने के लिए इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किया गया था क्योंकि हमारा प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में कुछ खास नहीं था। यह league Round Robin Format पर आधारित हैं यानी  हर टीम आपस में कम से कम एक बार खेलती हैं।

IPL के Broadcasters:-

IPL के प्रसारण का अधिकार 2008 से 2017 तक सोनी नेटवर्क के पास था जो 2018 से 2022 तक स्टार के पास थे लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2023 में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया अधिकारों के माध्यम से कुल ₹48,390 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।

 IPL 2022
Source- social media

ई-नीलामी के माध्यम से तीन दिनों में गहन बोली के अंत में, BCCI सचिव जय शाह ने जून में विजेता बोलीदाताओं की घोषणा की थी।

Star India ने 23,575 करोड़ रुपये के television  अधिकार हासिल किए हैं, जबकि वायकॉम 18 के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारतीय उपमहाद्वीप के लिए 23,758 करोड़ रुपये में डिजिटल (Digital)  अधिकार दिए गए हैं। शेष विश्व अधिकारों को वायाकॉम 18 और Times Internet Limited  के बीच 1,057 करोड़ रुपये के कुल आंकड़े में विभाजित किया गया था।

 IPL 2022
source- social Media

IPL की टीम और Finals में केसे पहुंचती हैं टीम:-

2021 तक लीग में कुल 8 टीमें थीं लेकिन 2022 में 2 नई टीम यानी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स को जोड़ा गया है, जिससे टैली 10 टीमों तक बढ़ गई है। पहली 4 टीमें प्लेऑफ के लिए Qualify करती हैं और Quarterfinal 1, Quarter final 2 और Semi-Final खेलती हैं।

 IPL 2022
source- social Media

पहली 2 टीमों को फ़ाइनल में Qualify करने के लिए 2 मौके मिलते हैं यानी Quarter final 1 और Eliminator। विजेता टीम को पुरस्कार के मामले में बहुत सारा पैसा और सुविधाएं मिलती हैं। इस तरह की लीगों का आयोजन सफल परिणाम प्रदान कर रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने विदेशों में अपने प्रदर्शन को समतल किया हैं और “यह प्रत्यक्ष प्रमाण है”।

2008 से कौन-कौन सी टीम ने जीता IPL का खिताब:-

मुंबई इंडियंस IPL इतिहास में सबसे सफल टीम है जिसने 5 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम करी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 खिताब जीते हैं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 खिताब जीते हैं, और अन्य चार टीमें जिन्होंने एक एक बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा रखी है वो हैं डेक्कन चार्जर्स,राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने आते ही 2022 में खिताब अपने नाम किया।

 IPL 2022
Source- Social Media
IPL के आयोजन से क्या हुआ हैं नुकसान:-

हालांकि इस लीग के आयोजन से टी-20 की दशा काफी हद तक सुधरी हैं लेकिन शायद आपको ज्ञात नहीं होगा की इस लीग में पैसों की लालच के कारण कई लोगों का करियर तबहा हो गया कई लोग आईपीएल शुरू होते ही बुकीज सट्टेबाजी बाजार तेजी से चालू कर देते हैं और लोगों को सट्टा खिलाते हैं पैसों की लालच में लोगों को पता ही नहीं लगता कि उनको इसकी आदत लग चुकी हैं और एक दिन इतना लॉस में जाते हैं कि मजबूरन रोड पर आ जाते हैं।

सरकार ने भी अपने फायदे के लिए बैटिंग को लीगल कर दिया अब Dream11 और MPL जैसी ऐप्स लाइसेंस लेकर प्रिडिक्शन के नाम पर बैटिंग करवाती हैं।कई युवा इस सट्टे के चंगुल में फंसे हुए हैं।

लोग तो लोग प्लेयर्स और अंपायर्स ने भी पैसों के लालच में आ कर अपना कैरियर तभा कर लिया। श्रीशांत और असद रऊफ जैसे प्लेयर और अंपायर पर इसी के कारण लाइफ टाइम बैन लगा दिया गया।

-Harsh Pathak

 

Related Posts

INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   
  • TN15TN15
  • July 13, 2026

भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हरा…

Continue reading
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
  • TN15TN15
  • July 10, 2026

IND W vs ENG W Test Toss: क्रिकेट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

  • By TN15
  • July 23, 2026
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल