खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का किया शुभारंभ

नई दिल्ली| केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यहां के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर 21) का उद्घाटन किया। लीग में विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार है – एमवाईएएस से 15 लाख रुपये और हॉकी इंडिया से 15 लाख रुपये।

15 से 21 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के पहले चरण में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। पहले चरण में 42 मैच खेले जाएंगे, जबकि दूसरे और तीसरे चरण के मुकाबले अगले साल की शुरुआत में खेले जाएंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया को संयुक्त रूप से पहली बार राष्ट्रीय स्तर की ‘खेलो इंडिया लीग’ के आयोजन के लिए बधाई देते हुए ठाकुर ने लीग के महत्व पर रोशनी डाली और कहा, “हमारे सभी एथलीट पूरे वर्ष के दौरान बहुत कठिन प्रशिक्षण लेते हैं, क्योंकि अगर उन्हें भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करना है तो यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस तरह की लीग, जो पूरे साल एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देती है, महत्वपूर्ण है।”

ठाकुर ने कहा कि आगे चलकर अन्य खेल विधाओं के लिए भी लीग आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2015 के बाद ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। उन्होंने प्रतिष्ठित स्थल पर खिलाड़ियों का स्वागत किया।

ठाकुर के साथ युवा मामले और खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

प्रमाणिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में हम इस लीग के माध्यम से चीयर 4 इंडिया के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। मेरा मानना है कि ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो यह सुनिश्चित करेंगे कि खेल के मैदान में हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा।”

आईओए प्रमुख बत्रा ने कहा कि हॉकी को भारत के हर हिस्से में ले जाने के मामले में यह लीग चमत्कार करेगी।

बत्रा ने कहा, “मेरा मानना है कि यह एक बड़ी पहल है। पिछले 5-6 वर्षो में लीग को साई और युवा मामले और खेल मंत्रालय का बहुत बड़ा समर्थन रहा है और इस सकारात्मक रवैये ने इस साल ओलंपिक में हॉकी के लिए बहुत अच्छा परिणाम हासिल करने में मदद की है।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?