अम्बेडकर जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

श्याम लाल कॉलेज (सांध्य ) में 135वें अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अम्बेडकर स्टडी सर्कल ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया।
इस आयोजन की मुख्य अतिथि प्रो. सुषमा यादव ( भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, डॉ. अम्बेडकर चेयर इन सोशल जस्टिस की पूर्व चेयरपर्सन) थीं।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने मुख्य अतिथि प्रो. सुषमा यादव का स्वागत करते हुए अपने स्वागत वक्तव्य में बाबा साहब अम्बेडकर को राष्ट्र का आइकॉन मानते हुए,उन्हें समानता का उद्घोषक बताया। मुख्य अतिथि प्रो. सुषमा यादव ने बाबा साहब अम्बेडकर के ऐतिहासिक अवदान को विशद रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि ‘भारत तभी महान होगा,जब यहाँ के सभी लोगों को स्वाधीन जीवन जीने को मिलेगा ‘। भारतीय समाज को लोकतांत्रिक, समरस व मानवीय बनाने की दिशा में अम्बेडकर आजीवन संघर्ष करते रहे।
कार्यक्रम के सूत्रधार अम्बेडकर स्टडी के समन्यवक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

संचालन सोनाक्षी और यशस्वी ने किया।अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पोस्टर -प्रदर्शनी, नृत्य-संगीत के अलावा खूबसूरत रंगोली छात्रों ने मिलकर बनाया। अम्बेडकर के जीवन- दर्शन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में अम्बेडकर स्टडी सर्किल के पदाधिकारियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थित रही।

  • Related Posts

    Sachchidanand Sinha on his Birthday : समाजवादियों का आदर्श ‌ पुरुष चला गया!
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन उम्र के 98 साल पूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की