सपा प्रवक्ता ने कहा- सिर्फ अखिलेश की रगों में मुलायम का खून, दूसरा कोई बेटा नहीं तो बहू कैसे होगी?

द न्यूज 15

लखनऊ । मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। बीजेपी से मिले इस झटके से सपा में बेचैनी है। खुद अखिलेश यादव या मुलायम सिंह यादव की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन पार्टी के एक प्रवक्ता ने तो अपने गुस्से का इजहार करते हुए यहां तक कह डाला कि नेताजी का एक ही बेटा है। प्रतीक का नाम लिए बिना यह भी कह दिया कि उनके रगों में नेताजी का खून नहीं है।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा, ”मैं जब से समाजवादी पार्टी में आया तब से एक बात ही जानता हूं कि आदरणीय नेताजी के एक ही बेटा है और वो है हम सबके महबूब नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी , और नेताजी कि एक ही बहू है जिनका नाम है आदरणीय डिंपल भाभी , बाकी नेताजी का कोई पुत्र नहीं जिसकी रगों में नेता जी का खून दौड़ता हो जिसका डीएनए नेताजी का हो, जब कोई दूसरा बेटा हम नहीं मानते तो दूसरी कोई बहू भी नहीं हो सकती है।”

अपर्णा मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक मुलायम की दूसरी पत्‍नी साधना यादव के बेटे हैं। स्कूल में साथ पढ़ते हुए अपर्णा और प्रतीक में प्यार हुआ और दिसम्‍बर 2011 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी पहले से थीं। वह पहले भी कई बार पीएम मोदी और बीजेपी की योजनाओं का तारीफ करके मुलायम परिवार को असहज कर चुकी थीं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?