Site icon Thenews15.in

संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

उत्तर प्रदेश स्थित संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि जयराम पांडे मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। जयराम पांडेय का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपने एक बयान में कहा था कि प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है, लेकिन जब उन्होंने इस संबंध में सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि संतकबीरनगर में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। इसी मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहते थे कि इस मामले में अधिकारी गलत जानकारी दे रहे हैं या फिर मुख्यमंत्री का दावा गलत है। जयराम पांडे की इच्छा थी कि मुख्यमंत्री उनके साथ जिले में कथित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करें। हालांकि, मुलाकात से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया।

Exit mobile version