टिकट न मिलने पर सपा नेता ने दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश 

द न्यूज 15 

लखनऊ ।  समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब टिकट न मिलने से नाराज एक सपा नेता ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी में शामिल होने को लेकर पार्टी कार्यालय में काफी गहमागहमी थी। लेकिन उस समय काफी अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब समाजवादी पार्टी की टोपी पहने एक व्यक्ति ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर माचिस की तीली जला दी। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उस कार्यकर्ता को काबू में किया।
इसके बाद मीडियाकर्मियों के साथ बात करते हुए उसने बताया कि उसका नाम आदित्य ठाकुर है और उसे अलीगढ़ छर्रा से टिकट देने का आश्वासन पार्टी की तरफ से दिया गया था। वह काफी समय से इसकी तैयारियों में भी जुटा हुआ था लेकिन अब उसकी जगह किसी और को टिकट दिया जा रहा है। जिसकी वजह से वह काफी दुखी है। बाद में पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में लेते हुए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
हालांकि अभी तक छर्रा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। सपा ने अभी तक रालोद के साथ मिलकर सिर्फ 29 प्रत्याशियों के नाम की ही घोषणा की है। जिसमें अलीगढ़ जिले के कुल 7 सीटों में से 3 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। तीन सीट में से दो सीट समाजवादी पार्टी को दी गई और एक सीट राष्ट्रीय लोक दल को दी गई है। बता दें कि सपा और रालोद ने अभी तक सिर्फ दो चरणों के लिए 29 प्रत्याशियों के नाम का ही ऐलान किया है। हालांकि अखिलेश यादव ने कहा है कि जल्दी ही और प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी।
बता दें कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च का होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?