बिना आंदोलन के भला नहीं होने वाला है सपा का 

चरण सिंह 
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी संभल हिंसा के मामले में पीड़ितों को पांच लाख मुवावजा देने की बात कर रही है। फिर से प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पांडेय की अगुआई में संभल में अखिलेश यादव ने एक प्रतिनिधिमंडल भेजा। मतलब अखिलेश यादव संभल हिंसा पर गंभीर हैं। अक्सर देखा जाता है कि यदि कहीं कोई मामला होता है तो वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं। मतलब वह खुद जाना गवारा नहीं समझते। दरअसल अखिलेश यादव प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से भी सबक नहीं लेते। राहुल गांधी न केवल संभल हिंसा से प्रभावित लोगों से मिले बल्कि हाथरस कांड के मामले में भी पीड़ितों से मिले थे। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की बात कर रहे हैं। पर वह यह समझने को तैयार नहीं कि वह खुद उत्तर प्रदेश छोड़ दिल्ली चले गए हैं। अपने चाचा शिवपाल यादव को खुलकर खेलने नहीं देना चाहते हैं। परिवार के दूसरे नेता अपने पदों  तक ही सीमित हैं। पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करना भूल गए हैं। समाजवादी पार्टी विपक्ष की भूमिका में कमजोर पड़ रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि भले ही संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव में सपा को 37 सीटें मिल गई हों पर उप चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने 9 में 7 सीटें जीत ली। मतलब लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी मन से चुनाव नहीं लड़वाया था। तब यह माना गया था कि 32 सीटों पर योगी आदित्यनाथ की सहमति न होने के बावजूद टिकट दिए गए। बीजेपी अधिकतर इन्हीं सीटों पर भी हारी। यह बात लोकसभा में अखिलेश यादव भी बोल चुके हैं कि जिस नेता नेता ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हरवाया उसको उनके नेतृत्व हटा नहीं पा रहा है। उनका इशारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर था। इसका मतलब समाजवादी को योगी आदित्यनाथ ने जितवाया है।
अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि यदि 2027 में सरकार बनानी है तो आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। समाजवादी पार्टी को आंदोलन की पार्टी के नाम से जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में पूरा होल्ड कर रखा है। कुंदरकी जैसी मुस्लिम बहुल सीट पर भी बीजेपी जीत गई। मतलब मुस्लिम भी बीजेपी को वोट देने लगे हैं। अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव की तरह मुसलमान अभी उन पर विश्वास नहीं करते हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?